रायपुर

राहुल कल बस्तर में, प्रियंका नांदगांव, खरगे का महासमुंद में सभा की तैयारी
12-Apr-2024 8:57 PM
राहुल कल बस्तर में, प्रियंका नांदगांव, खरगे का महासमुंद में सभा की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। कांग्रेस ने प्रथम और द्वितीय चरण की सीटों पर ताकत झोंक रही है। इस कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं की आधा दर्जन सभाएं होंगी।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बस्तर पहुंच रहे हैं। वो कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बताया गया कि पार्टी ने दूसरे चरण की सीटों राजनांदगांव, कांकेर, और महासमुंद में प्रचार की रूपरेखा तैयार की है। राजनांदगांव में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा होगी। यही नहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की दो सभा होगी। एक सभा महासमुंद, और दूसरी सभा कांकेर लोकसभा में होगी। प्रचार के लिए युवा नेता कन्हैया कुमार की दो सभाएं होंगी। ये सभा जांजगीर-चांपा, और बिलासपुर में होगी।

सूत्रों के मुताबिक प्रचार के लिए राजबब्बर और फिल्म अभिनेत्री नगमा भी आ सकते हैं। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेताओं के संपर्क में हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news