रायपुर

शहर को सुंदर बनाने बिल्डर और शॉपिंग मॉल संचालक भी जुटेंगे, आयुक्त ने की बैठक
13-Apr-2024 4:46 PM
 शहर को सुंदर बनाने बिल्डर और शॉपिंग मॉल  संचालक भी जुटेंगे, आयुक्त ने की बैठक

चौक-चौराहों में लैंडस्केपिंग और प्रवेश द्वार बनाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अप्रैल। निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने शहर के बिल्डरों और सभी 5 शॉपिंग मॉल संचालकों के साथ शहर को सुंदर रखने के लिए रूपरेखा बनाई। आगे योजना बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी।

निगम मुख्यालय भवन में कल शाम हुई इस बैठक सिंघानिया , लाल गंगा, स्वर्णभूमि समेत कई बिल्डर शामिल थे। इसी के साथ ही अम्बुजा मॉल, मैग्नेटो माल, 36 सिटी मॉल, सिटी मॉल तथा ट्रेजर आइलैंड मॉल के संचालक भी बैठक में मौजूद थे। साथ में निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा और नगर निवेशक निशिकांत वर्मा भी मौजूद थे।  बैठक में रायपुर शहर के सभी 7 प्रवेश मार्गों का कैसे सौंदर्यीकरण किया जाए, इस पर मंथन किया गया। पे? - पौधे लगाने, लैंड स्केपिंग करने और एंट्री गेट बनाने का विचार किया गया। इलेक्ट्रिक व्हेकिल जिसमें दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए चार्जिंग पॉइंट जगह - जगह लगाने की भी बात हुई। नालों के पुनरोद्धार तथा वहां पे? पौधे लगाने जिससे आसपास से गुजरे वालों को बदबू ना आए जिस पर भी मंथन किया गया।  करीब डे? घण्टे तक चली ही साफ - सफाई रखने आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई। निगम कमिश्नर श्री मिश्रा ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण करने की रूपरेखा बनाकर इसकी जिम्मेदारी बिल्डरों और शॉपिंग मॉल संचालकों को सौंप दी जाएगी।

जून तक सम्पत्ति कर पटाने पर सवा छह प्रतिशत की छूट

रायपुर नगर निगम द्वारा नए वित्त वर्ष के लिए सम्पत्ति कर जमा करना आज से प्रारम्भ कर दिया गया है। सम्पत्ति करऑनलाइन के साथ जोनों में जाकर ऑफलाइन भी जमा किया जा सकता है।

निगम के उपायुक्तराजस्व आर के डोंगरे ने बताया कि  पिछले सत्र में सम्पत्ति कर जमा होने के उपरांत सिस्टम को अपडेट किया जा रहा। सिस्टम अपडेट होने के बाद आज से सम्पत्ति कर जमा करने का काम प्रारम्भ कर दिया गया है। जून के अंत तक सम्पत्ति जमा करने पर करदाताओं को सवा छह प्रतिशत का छूट दिया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news