रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। जैन समिति डॉक्टरों का सम्मान समारोह जल्द आयोजित कर रहा है। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोलछा ने बताया की यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 10 बजे तक एम.जी.रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में होगा। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जैन व्यापार मेले का भी आयोजन सुबह 11 बजे किया गया है।15 अप्रैल शाम 7.30 बजे सकल जैन समाज के बच्चे जैन गॉट टैलेंट शो के जरिए अपनी अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शनिवार सुबह 6.30 बजे प्रतिदिन की तरह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।। सुबह 11:00 योग चिकित्सा शिविर वीर आयुर्वेद हेल्थ केयर, रायपुर स्थल : सुभाष स्टेडियम मोतीबाघ चौक, रायपुर द्वारा,दोप. 2:00 भाव से भव बदलें श्री साधुमार्गी जैन महिला समिति एवं समता बहुमंडल द्वारा स्थल : सुराना भवन, छोटापारा में,,दोप. 3 प्रश्न मंच एवं जैन धार्मिक गेम नवकार मंडल, डी. डी. यु. नगर स्थल : दिगम्बर जैन मंदिर, डी. डी. यु. नगर में, शाम 7 लूडो का खेल मोक्ष की रेल,जागृति बहुमंडल, विवेकानंद नगर,स्थल ज्ञानवल्लभ उपाश्रय, विवेकानंद नगर में आयोजित किए जाएंगे।