रायपुर

संकल्प पत्र से 10 साल के काम को आगे बढ़ाएंगे-अरुण साव
14-Apr-2024 2:21 PM
संकल्प पत्र से 10 साल के काम को आगे बढ़ाएंगे-अरुण साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 अप्रैल।  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, भाजपा का संकल्प पत्र आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पत्र है। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, देश को समृद्ध बनने का, सशक्त और विकसित भारत का संकल्प पत्र है। हमारी सरकार विकसित भारत के लिए काम करेगी। आम लोगों का जीवन खुशहाल बनाएंगे।

श्री साव ने कहा कि ये हर वर्ग में परिवर्तन लाने, आम लोगों का जीवन सुलभ बनाने का संकल्प पत्र है। इससे अर्थव्यवथा मजबूत होगी। इसे आम लोगों की बीच लेकर जाएंगे।

मोदी जी ने दस साल में देश की जनता का विश्वास जीता है। लोगों का जीवन सुलभ बनाया है। जनता जरूर आशीर्वाद देगी। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

श्री साव ने कहा कि, पीएम मोदी से कांग्रेस डरी और घबराई हुई है। मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए अशोभनीय और अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं। जनता कांग्रेसियों के बिगड़े बोल को भली भांति समझ रही हैं। इस बार कांग्रेस की बुरी हार होगी। ये लोग नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए तरस जाएंगे।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने  70 साल तक देश के साथ अन्याय किया। आज न्याय की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की झलक दिख रही है। इसका जनता पर असर नहीं होगा।

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के अमर्यादित बयान पर साव ने कहा कि, टुकड़े टुकड़े गैंग के नेता, देश को टुकड़े करने में लगे हैं। ये लोग गरीब पीएम को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। पाकिस्तानी और नक्सली की भाषा बोल रहे है। इनकी मानसिकता और सोच जग जाहिर हो चुकी है। इसका जवाब जनता देगी।

 

भाजपा लखपति दीदी से महिलाओं को शक्ति और मजबूत करेगी। महिलाओं के जीवन को सशक्त और आसान बनाएंगे।

भ्रष्टाचार पर बीजेपी और मोदी जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हुई है। भ्रष्टाचार विकास में बड़ी बाधक थी। मोदी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। ये आगे भी जारी रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news