दुर्ग

1008 कलश शोभायात्रा संग शुरू हुई कर्मा महोत्सव
22-Apr-2024 3:10 PM
1008 कलश शोभायात्रा संग शुरू हुई कर्मा महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 22 अप्रैल। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित  सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती  महोत्सव , भामाशाह जयंती का आयोजन 20 एवं 21 अप्रैल को ग्राम पतोरा में आयोजित की गई है। कार्यक्रम की शुरुवात 1008 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई।

समाज की महिलाओं द्वारा सिर में कलश धारण कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू, कमलेश्वरी साहू, उषा साहू ने किया।

कलश यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी , विशेष अतिथि  चन्द्रिका साहू थी।

मुख्यअतिथि रमशीला साहू ने संबोधित करते हुए कहा भगवान ने सबसे ज्यादा सहनशील महिलाओं को बनाया है।

माता कर्मा का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था। माता कर्मा ने अपने साहस और भक्ति से पूरे साहू समाज को संकट से उबारा। महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

 उन्होंने कहा कि देश नहीं, प्रदेश में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news