बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 मई। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना, चौकी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है नांदघाट प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, मध्य प्रदेश पुलिस बल निरीक्षक राम उईके एवं केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स व मध्य प्रदेश पुलिस जवानों ने थाना नांदघाट स्टाफ के साथ नांदघाट, अकोली, नयापारा, करमसेन, चिचोली, खैरा, टेमरी, घुरसेना एवं अन्य क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर फ्लैग मार्च किया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संम्पन्न कराने के लिए, केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स, मध्य प्रदेश पुलिस एवं थाना नांदघाट पुलिस जवानों ने विभिन्न ग्रामों के गली मोहल्लो एवं प्रमुख मार्गो में फ्लैग मार्च निकाल कर आम जन को आश्वस्त किया कि चप्पे-चप्पे पर उनकी सुरक्षा के लिए हम तैनात हैं। आम जन को किसी भी के प्रलोभन में न आकर निर्भीकता से मतदान देने के लिए जागरूक किया गया। फ्लैग मार्च कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार संहिता का पालन करने जागरूक किया गया।
साजा में पेट्रोलिंग कर किया फ्लैग मार्च
केन्द्रीय सुरक्षा फोर्स मध्य प्रदेश पुलिस एवं बेमेतरा पुलिस जवानों ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के साथ ग्राम रांका, कठिया, जेवरा, गुनरबोड, बालसमुंद, बाबा मोहतरा में, थाना नांदघाट क्षेत्र ग्राम नांदघाट, अडार, ईटई, ढाबापार, कुरा, मुरकुटा, घुरसेना में, थाना साजा क्षेत्र ग्राम साजा, घोटवानी, भरतपुर, डोंगीतराई, तेंदुभांठा, भेंडरवानी, चिल्फी, कोंगियाकला में, थाना दाढी क्षेत्र ग्राम दाढी, पचभैया में, थाना चंदनू क्षेत्र ग्राम कटई, मऊ में, पुलिस चौकी देवकर क्षेत्र ग्राम परपोडा, खुरूसबोड में, पुलिस चौकी कंडरका क्षेत्र ग्राम आनंदगांव, खुडमुडा, हसदा, नवागांव में, पुलिस चौकी मारो क्षेत्र ग्राम मारो, एरमशाही, भोपसरा, नारायणपुर, अमलडीहा, झुलना, चक्रवाय, पुटपुरा, बेवरा, नगधा, पुलिस चौकी खण्डसरा क्षेत्र ग्राम खण्डसरा, उमरिया, बंसापुर, सेमरिया एवं अन्य क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर फ्लैग मार्च किया गया।