बेमेतरा

महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई - राजेंद्र
05-May-2024 2:50 PM
महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई - राजेंद्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 5 मई।
महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं का सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने वार्ड नं. 15 एवं 16 में संयुक्त रूप से किया । उक्त सम्मेलन में महिला हितग्राही बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाए आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की और प्रत्येक महिला को 1 हजार रूपये महिना शासन से प्राप्त हो रहा है। 

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार ने योजना के क्रियान्वयन के लिए अपना पूरा प्रयास किया। राजेन्द्र शर्मा ने महतारी वंदन योजना की लाभ प्राप्त महिलाओं का सम्मान किया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं को बेमेतरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में सम्पर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील करने के लिए कहा एवं केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक परिवार को देने की बात कही। 

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सम्मान कर हम उन्हे आर्थिक रूप से स्वलम्बन बनाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं का सम्मान तथा प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित भी किया गया । छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव की सरकार ने 4 माह के अपने अल्प कार्यकाल में महिलाओं के खाते में 3 किश्त डाल दी है। और जो भी महिलाए इस योजना से वंचित है वो वार्ड पार्षद के माध्यम से इस योजना का फार्म भर सकती है। 

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र वर्मा, रीनादेवी साहू, नीतू कोठारी, सावित्री देवांगन, हेमलता शर्मा, ममता मिश्रा, राधा यादव, अमिता मिश्रा, नीनू पटेल, सावित्री साहू सहित बड़ी संख्यां में महिलाएं उपस्थित थीं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news