बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 मई। ग्राम संबलपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार को दो पक्ष में जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर टंगिया व लाठी से वार किया। जिससे दोनों पक्ष के 6 लोगों को चोट पहुंची है। जिसमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल बेमेतरा रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मुड़पार में शनिवार को घास जमीन की नपाई के दौरान लखन कोशले व नारायण महिलांग के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर टंगिया व लाठी से वार किया कर घायल कर दिया। मारपीट से एक पक्ष के नारायण महिलांग, मेकरुराम व सूकीता बाई को चोट पहुंचा है। वहीं दूसरे पक्ष के लखन कोशले, मस्ते कोसले व डीवल कोसले को चोट पहुंचा है। सभी 6 लोगों का संबलपुर में उपचार किया गया। उपचार के बाद तीन लोगों को रेफर किया गया है जिसमें नारायण महिलांग व मेकरू महिलांग व दूसरे पक्ष के डीवल कोसले को जिला अस्पताल में उचित उपचार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर सभी लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 307 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया।