बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 6 मई। शहर मंडल भाजपा के बूथ क्रमांक 24 एवं 25 की बैठक कर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने बूथ प्रबंधन पर चर्चा की। राजेन्द्र शर्मा ने बूथ मे बैठने वाले एजेंट के नाम तय किया। प्रत्येक बूथ पर भाजपा की तरफ से 2 एजेंट रहेंगे। मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया।
राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बूथ मे जुट जाए अब प्रचार प्रसार का समय खत्म हो गया अब मतदाता से व्यक्तिगत चर्चा कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने प्रेरित करे।
बूथ अध्यक्ष को चुनावी कीट( झोला) प्रदान किया गया। जिसमें मतदाता सूची कोरा कागज पेन, सील आदि रहेगा। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि पूरा देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। मोदी ही प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य व्यक्ति है उनके नेतृत्व में ही देश का विकास होगा।
बूथ की बैठक में रवीन्द्र छाबड़ा, सजनी यादव, विकास तंबाली ,धर्मेन्द्र साहू, रोशन दत्ता, श्याम सलूजा, नरेंद्र ठाकुर, मनीष छाबड़ा, हर्ष सलूजा, मुकेश साहू, राकेश साहू, निटू सलूजा, राम सलूजा, राधा साहू, शांता साहू, मोहन साहू, संतोष साहू, पालेस्वर ठाकुर, अश्विन वैष्णव उपस्थित थे।