बलौदा बाजार

झमाझम बारिश, सडक़ पर बहते नालियों का पानी घरों में
24-Jun-2024 3:58 PM
झमाझम बारिश, सडक़ पर बहते  नालियों का पानी घरों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 24 जून। रविवार की सुबह मानसून की पहली बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बारिश होते ही नगर के मुख्य मार्गों पर पानी बहने लगा। नगर शहर के निचले बस्तियों में पानी भर गया वहीं नालियों का गंदा पानी सडक़ पर बहते हुए लोगों के घरों में घुस गया।

रविवार को बलौदाबाजार में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। दोपहर 12 से 2 बजे तक पहले आधा घंटा मूसलाधार फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मूसलाधार बारिश होते ही नगर पालिका की पूरी अव्यवस्था खुलकर सडक़ पर नजर आई। नगर के मुख्य मार्ग में ही तिवारी चौक स्थित बजरंग मंदिर के सामने की पूरी सडक़ समेत नगर के कई निचले इलाकों तथा मुख्य मार्ग किनारों की दुकानों के सामने घरों के सामने नाली की ओवरफ्लो होकर आई गंदगी और बारिश का पानी भर गया।

मुख्य मार्ग किनारे स्थित आनंद मारवाड़ी भोजनालय के सामने पानी नाली की गंदगी  तथा पानी भर जाने से भोजनालय में बैठे दर्जनों ग्राहक एक तरफ से कैद हो कर रह गए। कुछ यही हाल आसपास की दुकानों का रहा।मुख्य मार्ग किनारे अभिषेक ज्वेलर्स दुकान तथा घर में सडक़ का पानी नाली के पानी के साथ ओवरफ्लो होकर घर तक घुस गया। मुख्य मार्ग में इस प्रकार के दर्जनों स्थानों पर स्थिति निर्मित हुई।

गिनती के सफाई कर्मी

जिला मुख्यालय बलौदाबाजार की नगरपालिका में सफाई कर्मियों की यदि गिनती की जाए तो की अनियमित सफाई कर्मी 21 दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी 21 और 8 प्लेसमेंट में रखा गया है। इस तरह नगर पालिका में कुल सफाई कर्मियों की संख्या 50 है। जिसके भरोसे नगर पालिका क्षेत्र के 21 वार्डों की साफ-सफाई है।

महिनों से नालियां जाम

मुख्य मार्ग किनारे के दुकानदारों का कहना है कि मानसून के पूर्व इकलौती नाली की सफाई ही नहीं की गई है। महिनो से नालियां जाम पड़ी है। बदबू से कई लोगों ने तो मुख्य मार्ग किनारे की दुकानों को छोड़ दिया है।  इस संबंध में नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों से लेकर कर्मचारी तक कई बार कहा गया है। परंतु किसी को इस बारे में फुर्सत नहीं है। कुछ यही हाल नगर के अन्य निचले इलाकों का रहा जहां आधे घंटे के बारिश में समूची व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार को स्वच्छ शहर बनाने का सपना पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news