राजनांदगांव

गहमा-गहमी के बीच नांदगांव अधिवक्ता संघ का चुनाव शुरू, नतीजे कल
26-Jun-2024 3:47 PM
गहमा-गहमी के बीच नांदगांव अधिवक्ता संघ का चुनाव शुरू, नतीजे कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 26 जून। काफी गहमा-गहमी के बीच राजनांदगांव अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए बुधवार को मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए सुबह 11 से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया। नतीजे कल 27 जून को जारी किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी मतदान शुरू किया गया। अध्यक्ष पद के लिए मनोज चौधरी, मौलेश तिवारी और नारायण कन्नौजे के बीच मुकाबला है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक रजक, देवेशदत्तदास वैष्णव और मोरध्वज साहू मैदान में है। सचिव पद के लिए नरेश कुमार गंजीर और राजेश खांडेकर मुकाबले में है। इसी तरह कार्यकारिणी (पुरूष) के लिए 5 पद के लिए भागवत साहू, हरिलाल पटवा, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, नरेश कुमार शर्मा एवं विरेन्द्र मुक्ति किस्मत आजमा रहे हैं।

 448 के लगभग अधिवक्ता  नए पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक 200 से ज्यादा संघ के अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस बीच महापौर हेमा देशमुख ने भी संघ की सदस्य होने के नाते अपने बहुमूल्य मत मतपेटी में डाला। वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश दुबे, उनकी पत्नी कुसुम दुबे ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।  बताया गया कि आज मतदान के पश्चात कल 27 जून को मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। बताया गया कि जिला अधिवक्ता संघ के छह पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन जमा हुए। जिला अधिवक्ता संघ में महिला उपाध्यक्ष पद पर आराधना वर्मा, सहसचिव के लिए आदित्य स्वरूप गुप्ता, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर विरेन्द्र मेश्राम, कोषाध्यक्ष पद पर विजेन्द्र कुमार जैन, ग्रंथपाल पद के लिए लीलाधर साहू एवं कार्यकारिणी महिला पद पर प्यारी सिन्हा का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news