रायपुर

लिपिक आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की जाए- विजय झा
06-Jul-2024 4:55 PM
लिपिक आत्महत्या की उच्च स्तरीय जांच की जाए- विजय झा

रायपुर, 6 जुलाई। नया रायपुर स्थित गृह निर्माण मंडल के लिपिक नरेश साहू ने आत्महत्या पर कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने सीएम विष्णु देव साय से मांग की है कि इस आत्महत्या प्रकरण को सामान्य ना माना जाए तथा इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए। झा मे कहा कि  नया रायपुर स्थित मंत्रालय संचनालय में इसके पूर्व एक दो आत्महत्या की घटनाएं हुई थी।  श्री झा ने कहा है कि कोई कर्मचारी या व्यक्ति बिना कोई बड़ी परेशानी के आत्महत्या नहीं करता है। 

जब उसकी परेशानी जीवन जीने की हताशा में बदल जाती है, तभी आत्महत्या जैसा अप्रिय निर्णय व कृत्य करता है। दूसरी ओर प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है कि जब नियमित कर्मचारी आत्महत्या कर रहा है तो प्रदेश में और गृह निर्माण मंडल में कार्यरत अनियमित कर्मचारी विगत 15- 20 वर्षों से परेशान,पीड़ित, शोषित हैं। उनके जीवन की रक्षा की जिम्मेदारी भी राज्य सरकार एवं गृह निर्माण मंडल के उच्च अधिकारी की है। मृतक श्री नरेश साहू चूंकि लेखा शाखा में पदस्थ था, इसलिए तत्काल लेखा शाखा को सील कर कोई गंभीर लेन-देन में फंसने फंसाने की घटना तो नहीं है इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। तथा प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news