रायपुर

भाजपा में गुटबाजी नहीं, समय पर होगा कैबिनेट विस्तार-साय
06-Jul-2024 4:58 PM
भाजपा में गुटबाजी नहीं, समय पर होगा कैबिनेट विस्तार-साय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  6 जुलाई।
सीएम विष्णुदेव साय ने शनिवार को यहां कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। कैबिनेट का विस्तार समय पर होगा। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा में गुटबाजी के चलते कैबिनेट का विस्तार नहीं हो पाने की बात कही थी। पूर्व सीएम के कथन को सीएम साय ने खारिज किया है।  उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की 10 तारीख को बैठक रखी गई है। यह बैठक रायपुर में ही होगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा यह कहे जाने पर कि अयोध्या के बाद कांग्रेस गुजरात में भी भाजपा को हराएगी, इस पर सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी को मुगलाते में रहे, ख्याली पुलाव खाते रहे, स्वप्न देखते रहे।

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news