सूरजपुर

प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर, लूट-हत्या बढ़ी- चन्द्रदीप कोर्चो
14-Sep-2024 8:25 PM
प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर, लूट-हत्या बढ़ी- चन्द्रदीप कोर्चो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपर,14 सितंबर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सूरजपुर जिला महासचिव चन्द्रदीप कोर्चो ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। बलरामपुर के रामानुगंज में एक ज्वेलर्स व्यापारी के दुकान पर दिन दहाड़े लूट हो जाती है और प्रशासन लूट वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकडऩे  में नाकाम  रही है, रामानुजगंज की घटना पूरे प्रदेश में भय का माहौल पैदा कर दी है।

वहीं कोर्चो ने प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते कहा- ज़ब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से हत्या, लूट, बलत्कार जैसी घटना तेजी से बढ़ी है। देश, प्रदेश में प्रतिदिन बलात्कार, हत्या, लूट जैसी अनेक घटनाएं हो रही है, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। बलरामपुर जिला झारखंड राज्य से लगा हुआ है जो वहाँ के लुटेरे बदमाशों का आतंक फैला रहता है।

उन्होंने शासन - प्रशासन से अपील की कि जवेलर्स व्यापारी के दुकान में हुए लूट के आरोपियों को जल्द पकड़ कर कार्यवाही करें।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news