बलरामपुर

कोरोना महामारी से पीएम केयर फंड में प्रतिमाह जमा कर रहे राशि
21-Sep-2024 8:45 PM
कोरोना महामारी से पीएम केयर फंड में प्रतिमाह जमा कर रहे राशि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजनगर, 21 सितंबर। कोरोना काल 2020-21 में पॉजिटिव हुए पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर रामनिवास साहू ने कोरोना महामारी में आम लोगों की स्थिति देखकर वर्ष 2022 में बीजेपी 2.0 कार्यकाल तक पीएम केयर फंड में प्रति माह 1000/- रुपए जमा करने का निश्चय किया। तब से लेकर आज पर्यंत यह राशि पीएम केयर्स खाता में जमा कर रहे हैं।

 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर श्री साहू ने संकल्प लिया कि भाजपा 3 कार्यकाल तक यह राशि प्रति माह जमा करते रहेंगे।

चर्चा के दौरान श्री साहू ने कहा कि करोना काल में काफी लोगों की असामयिक मृत्यु हुई, लोगों में काफी भय व्याप्त था। पॉजिटिव व्यक्ति परिवार से भी अलग रहता था। रोगी का छुआ बर्तन भी परिवार जन नहीं छूते थे। अस्पतालों में मारामारी था। मरीजों को बेड और ऑक्सीजन नहीं मिलता था। आम दफ्तरों में भी लोग दो गज की दूरी का पालन करते। ऐसा लगता था जैसे एक मानव का दूसरे मानव से मानवता खत्म हो रहा है।

निजी अस्पतालों में 5 से 6 लाख खर्च हो जाते थे। हालात इतने खराब थे कि कितने लोग स्वर्ग सिधार गए। परिजन लाशों का अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाए। ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री की सजगता से हालात पर नियंत्रण पाया गया। भारत अन्य देशों को भी वैक्सीन प्रदाय किया। जिसकी प्रशंसा पूरे विश्व ने की। जिस तरह से हालात थे, मुझे भी लगा राष्ट्रहित में कुछ करना चाहिए और पीएम केयर फंड में गिलहरी प्रयास करने जिज्ञासा जागी, तब से आज तक यह कार्य कर रहा हूं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news