राजनांदगांव

सिद्धांत पर भाजपा ने चलाई जनकल्याणकारी योजनाएं - संतोष
27-Sep-2024 3:01 PM
सिद्धांत पर भाजपा ने चलाई जनकल्याणकारी योजनाएं - संतोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 सितंबर।
भाजपा एवं जनसंघ के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर बुधवार को प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित करके भाजपा नेता प्रत्येक बूथों पर एकत्रित हुए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

इसी कड़ी में जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह बूथ नंबर 51 एवं 52 में सदस्यता अभियान के तहत पं. दीनदयाल की जयंती मनार्ई। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल ने कहा कि सुविधाओं में पलकर सफलताओं को चूमना बहुत सरल होता है, परंतु विपरीत स्थिति में संघर्ष करते सफलता को प्राप्त करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को जयपुर के निकट ग्राम धनक्या में अपने नाना चुन्नीलाल शुक्ला के घर हुआ। श्री अग्रवाल ने बताया कि संघ से जोडऩे के बाद दीनदयाल उपाध्याय ने पूरे देश की स्थिति को अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने को मजबूर कर दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय सिद्धांत ही कार्य कर रहा है।

डिजिटल माध्यम से बनाए सैकड़ों सदस्य
बूथ नंबर 51 एवं 52 में सैकड़ों सदस्यों ने भाजपा की नीति से प्रभावित होकर सदस्य बने एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू बहादुर ने भी भाजपा की नीति एवं देश की व्यवस्था में भाजपा की उपयोगिता पर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद कई युवाओं ने सदस्य बनाने की जवाबदारी भी ली। मीडिया सेल के अनुसार बूथ नंबर 51 एवं 52 में लगाए गए सदस्यता पंडाल में वार्डवासियों की अच्छी उपस्थिति देखी गई। इस दौरान राजेश यादव, मुन्ना नशीले, रवि सिन्हा समेत अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news