दुर्ग

पुलिस भारतीय गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में यूपी पुलिस 14 मेडल संग शीर्ष पर
27-Sep-2024 3:39 PM
पुलिस भारतीय गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में यूपी पुलिस 14 मेडल संग शीर्ष पर

छत्तीसगढ़ पुलिस 4 मेडल संग चतुर्थ पायदान पर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 सितंबर।
विगत 25 सितंबर को प्रथम ऑल इंडिया पुलिस गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 के सभी विजेता खिलाडिय़ों को विभिन्न भार वर्ग में मेडल सेरेमनी में विशेष अतिथि दीपक झा, पुलिस महानिरीक्षक, जिला राजनांदगांव, उप पुलिस महानिरीक्षक पारुल माथुर, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।  विजेताओं की सूची निम्नलिखित है-

महिला भार वर्ग-71 किग्रा वर्ग स्वर्ण पदक - सरबजीत कौर (पंजाब पुलिस), रजत पदक - लालचंद तिमी (एसएसबी), कांस्य पदक - हरजीत कौर (सीआरपीएफ), 76 किग्रा वर्ग स्वर्ण पदक - दीपिका हांडा (पंजाब पुलिस), रजत पदक - पूजा यादव (सीआईएफ), कांस्य पदक - चीनगाखा निर्मला डी (बीएसएफ), पुरुष भार वर्ग 89 किग्रा वर्ग स्वर्ण पदक - बृजेश कुमार (उत्तर प्रदेश पुलिस), रजत पदक - लक्ष्य मीणा (राजस्थान पुलिस), कांस्य पदक - आर अरुण प्रसाद (तमिलनाडु पुलिस), अंक तालिका  उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक कुल 3 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान पुलिस 3 स्वर्ण, 2 रजत, और 2 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 3 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक के साथ चौथे पायदान पर है। 

यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित की गई है, जिसमें राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी के सभी नियमों का पालन किया गया है। फेयर प्ले और उच्चतम खेल प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news