बीजापुर

7 साल से कमरे में कैद है बापू की प्रतिमा
02-Oct-2024 9:05 PM
7 साल से कमरे में कैद है बापू की प्रतिमा

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भोपालपटनम, 2 अक्टूबर। नगर पंचायत के ह्रदय स्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा सात साल बाद भी खड़ी नहीं हो पाई है।  2017 के सडक़ निर्माण में रोड़ा बन रही गांधी ज़ी की प्रतिमा को हटाया गया था। तब से नगर पंचायत के एक कमरे में कैद कर रखी हुई है।

कांग्रेस की सरकार बापू की राह पर चलने वाली सरकार है। यह कहना इस मामले में नागवारा साबित होगा, क्योंकि पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी इस मूर्ति को खड़ा करने की जहमत नहीं उठाई है।

दिलचस्प बात यह है कि 2022 के अप्रैल में कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं ने इस चौक पर शिलान्यास भी किया था। नगर पंचायत के कमरे में रखी प्रतिमा शासन प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो चुकी है, इसे अब बापू के जन्मदिन और पुण्यतिथि में फूल माला पहनाकर याद किया जाता है, उसके बाद उसी कमरे के एक कोने में रख दिया जाता है।

सात साल पहले नेशनल हाइवे के निर्माण के दौरान चौक में लगी गांधी जी की प्रतिमा को हटाया गया था। दुबारा सहजने के लिए प्रयास नहीं हुआ है।

आज गांधी जयंती के दिन नगर पंचायत में रखी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई जाती है। पहले चौक पर गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर नगर के सभी स्कूली बच्चों की रैली आकर रुकती थी, यहां सामूहिक रूप से शिक्षक, बच्चे, आम नागरिक गांधी जी को माल्यार्पण कर याद किया करते थे।

अब यह आलम नहीं रहा है। इसे दुबारा उसी जगह विस्थापित करने के लिए किसी की रूचि नहीं हैं। ज्ञात हो कि नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी का कब्जा है यह पूर्ण बहुमत के साथ नगर पर कब्जा जमाए हुई है।

छ: साल के वनवास के बाद हुआ था शिलान्यास

नगर पंचायत में रखी गांधी जी प्रतिमा को दुबारा उसी स्थान पर स्थापित करने के लिए तत्कालीन एसडीएम हेमंत भुआर्य ने प्रतिमा को विस्थापित करने व जगह चयन करने पटवारी को आदेश दिया था। तत्काल आदेश का पालन करते हुए जगह चयन कर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद व जिला व ब्लाक के कांग्रेस का कुनबा सहिय अधिकारियों की मौजूदगी में 22 अप्रैल 2022 को गांधी चौक का भूमिपूजन किया गया था। उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।

शासन-प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो गए बापू

हाइवे निर्माण के समय रोड़ा बन रही गांधी जी की प्रतिमा को हटाकर नगर पंचायत में लेजाकर रख दिया गया, उसके बाद से शासन प्रशासन का कोई भी नुमाइंदा दुबारा उस जगह विस्तापित करने की जहमत नहीं उठा पाया है। आज भी वह प्रतिमा नगर पंचायत के एक कमरे में कैद कर रखी हुई है।

 नगर पंचायत के सीएमओ दिनेश कोसरिया ने बताया कि 14 लाख की लागत से निर्माण होना था, लेकिन राशि कम होने की वज़ह से कोई टेंडर कॉल नहीं किया, इसका प्रस्ताव बनाकर अगले मीटिंग में रखकर राशि की मांग करेंगे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news