रायपुर

सभी 10 जोनों से सवा दो करोड़ राजस्व वसूल, अभियान जारी
01-Jan-2021 4:54 PM
 सभी 10 जोनों से सवा दो करोड़  राजस्व वसूल, अभियान जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जनवरी।
निगम राजस्व विभाग द्वारा कल सभी 10 जोनों से करीब सवा 2 करोड़ रूपये की राजस्व वसूली की गई। निगम का राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी है। बताया गया कि इस वित्त वर्ष में अब तक साढ़े 46 करोड़ से अधिक का राजस्व वसूला जा चुका है, जो लक्ष्य का 35.29 प्रतिशत है। 

निगम के सभी 10 जोनों की राजस्व टीमें पिछले कुछ महीने से राजस्व वसूली में जुटी हुई है। नगर निगम के उपायुक्त राजस्व अरविन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 दिसंबर को सभी 10 जोनों की राजस्व विभाग की टीमों ने 2 करोड़ 24 लाख 61 हजार रूपये की राजस्व वसूली की है।

उन्होंने बताया कि जोन 1 ने 31 लाख 71 हजार रूपये, जोन 2 ने 25 लाख 84 हजार रूपये, जोन 3 ने 14 लाख 19 हजार रूपये, जोन 4 ने 20 लाख 24 हजार रूपये, जोन 5 ने 18 लाख 98 हजार रूपये, जोन 6 ने 8 लाख 15 हजार रूपये, जोन 7 ने 32लाख 87 हजार रूपये, जोन 8 ने 40 लाख 16 हजार रूपये, जोन 9 ने 12 लाख 64 हजार रूपये एवं जोन 10 राजस्व विभाग की टीम ने 19 लाख 83 हजार रूपये की राजस्व वसूली की है। 

उन्होंने बताया कि इसके पहले निगम टीम ने 25 दिसम्बर को 28 लाख 7 हजार रूपये, 26 दिसम्बर को 74 लाख 96 हजार रूपये,27 दिसम्बर को 7 लाख 31 हजार रूपये, 28 दिसम्बर को 1 करोड़ 52 लाख 35 हजार रूपये,29 दिसम्बर को 92 लाख 14 हजार रूपये,30 दिसम्बर को 1करोड़ 21 लाख 19 हजार रुपये की राजस्व वसूली की है।

 उपायुक्त राजस्व श्री शर्मा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में वर्ष 2020 के अंतिम दिन 31 दिसम्बर तक सभी 10 जोनों की राजस्व टीमों ने अब तक कुल 46 करोड़ 52 लाख 62 हजार रूपये की राजस्व वसूली की है, जो कि 35.29 प्रतिशत है। इसमें जोन 1 की 328.73 लाख, जोन 2 की 471.26 लाख, जोन 3 की 387.44 लाख, जोन 4 की 666.83 लाख, जोन 5 की 273.73 लाख, जोन 6 ने 263.60 लाख, जोन 7 की 305.71 लाख, जोन 8 की 614.43 लाख, जोन 9 की 901.34 लाख एवं जोन 10 की 439.55 लाख राजस्व वसूली शामिल है। 
महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष ने सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की समस्त टीमों को प्राथमिकता के साथ 100 प्रतिशत लक्ष्य तय करते हुए राजस्व वसूली के निर्देश दिए हैं।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news