राजनांदगांव

राजस्व वसूली के लिए 11 से वार्डों में शिविर
09-Jan-2021 4:48 PM
राजस्व वसूली के लिए 11 से वार्डों में शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 09 जनवरी।
नगर निगम राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाने जा रहा है। निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बकाया राजस्व वसूली के लिए वार्ड प्रभारियों के साथ-साथ पूरी राजस्व टीम को वार्डवार शिविर के संबंध में कार्यक्रम निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

निगम आयुक्त श्री कौशिक ने राजस्व वसूली के कार्यक्रम की जानकारी देते बताया कि वर्तमान में नगर निगम की राजस्व वसूली अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के कारण निगम के राजस्व वसूली भी प्रभावित हुई है। 

उपरोक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (भवन/भूमि) कि वार्षिक भाड़ा मूल्य अवधारण निगम 1997 की कंडिका 12 के अंतर्गत नगर पालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारियों को संबंधित भूमि भवनों के वार्षिक भाड़ा मूल्य के आधार पर सम्पत्ति/समेकितकर के निर्धारण तथा वसूली हेतु प्रात: 10 से 4 बजे तक 11 से 30 जनवरी तक प्रतिदिन वार्डों में चलाए जाने वाले इस अभियान के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को राजस्व वसूली का दायित्व सौंपा गया है। शिविर में संपत्तिकर के साथ-साथ जलकर, समेकितकर, दुकान किराया/लायसेन्स/गुमटी एवं अन्य बकाया की वसूली की जाएगी।

निगम आयुक्त श्री कौशिक ने बताया कि 11 से 16 जनवरी तक वार्ड नं. 31, 32, 33, 35 व 36 हेतु सामुदायिक भवन लखोली, वार्ड नं. 15 व 24 हेतु सिंधु भवन लालबाग, वार्ड नं. 34 हेतु सामुदायिक भवन कन्हारपुरी, वार्ड नं. 4, 5 व 6 हेतु चिखली स्कूल, वार्ड नं. 7, 11, 12 व 13 हेतु आयुर्वेदिक औषधालय स्टेशन पारा एवं वार्ड नं. 20 व 21 हेतु सामुदायिक मंच पेंड्री में प्रात: 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शेष वार्डों में भी वसूली हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news