कोण्डागांव

महिला सफाई कर्मियों और पार्षदों का सम्मान
09-Mar-2021 9:16 PM
 महिला सफाई  कर्मियों और पार्षदों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 9 मार्च। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के बंधा तालाब के पास स्थित दंतेश्वरी कॉलोनी में 8 मार्च को सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें कॉलोनी के रहवासियों ने क्षेत्र की महिला पार्षदों और महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर दंतेश्वरी कॉलोनी की राखी यदु ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बहनों के लिए एक शक्ति पर्व है। इतिहास गवाह हैं कि, समय समय पर महिलाओं ने समाज के सामने यह दिखा दिया कि नारी शक्ति अपने मन में जो ठान ले उसे कर दिखाती है। वर्तमान में अपने आत्मबल, विश्वास और कार्यशैली से राज्य की महिलाएं कई मुकाम हासिल कर रही हैं। इस अवसर पर दंतेश्वरी कॉलोनी की अर्चना दीक्षित, किरण पाण्डे, आरती साहू, कल्याणी श्रीवास, अनीता श्रीवास, अंकिता, स्वाति श्रीवास्तव, तुलसी चौहान सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

 विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोण्डागांव के महात्मा गांधी वार्ड स्थित देवांगन समाज भवन में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के मध्य विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, वहीं मौके पर मुख्य रूप से मौजूद पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी, नगरपालिका उपाध्यक्ष हेम कुमार पटेल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सुखबती मरकाम, तबस्सुम बानो व अन्य मुख्य रूप से यहां मौजूद रहीं। प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया।

जिला अस्पताल में कई प्रतियोगिता

कोण्डागांव के जिला अस्पताल के साथ संचालित शिशु एवं मातृत्व अस्पताल में महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इसके बारे में महिला चिकित्सक डॉ. ऐश्वर्या रेवाडक़र ने बताया, महिला दिवस समारोह के उपलक्ष्य में महिला विषय से संबंधित पोस्टर प्रतियोगिता, नारा, ड्राइंग, शॉर्ट फिल्म, लघु वीडियों प्रतियोगिता, भाषण, कविता, फैंसी ड्रेस सेल्फी या नारा बोर्ड के साथ सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सबमिट करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, जिसके अनुसार 12 तक विजेताओं का चुनाव होगा और 13 मार्च को पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला पुरूष कोई भी भाग ले सकते है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news