कोण्डागांव

आईटीबीपी से प्रशिक्षण, 5 स्थानीय युवक आरक्षक पद पर भर्ती
12-Mar-2021 7:54 PM
 आईटीबीपी से प्रशिक्षण, 5 स्थानीय युवक आरक्षक पद पर भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 मार्च। 29वीं वाहिनी भातिसीपु बल जिला-कोण्डागांव व नारायणपुर में नक्सल दमन विरोधी अभियान में तैनात है। वाहिनी अपनी जिम्मेदारी क्षेत्र में नक्सल दमन विरोधी अभियान के साथ-साथ आम जनता के कल्याण के लिए सिविक एक्शन कार्यक्रम, चिकित्सा शिविर व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रोजगार तथा स्थानीय जनता से बेहतर ताल-मेल के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन-प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

 इसी क्रम में सेनानी 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल समर बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में 29वीं वाहिनी सीओबी धनोरा के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय 19 नौजवानों को विगत 4 माह से शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इन स्थानीय युवाओं में से 5 युवकों अरविन्द साहू, ग्राम धनोरा, रूपेष कुमार सोरीए ग्राम बनियागांव, अजय कुमार मरकाम ग्राम धनोरा, धर्म सिंह मरकाम ग्राम धनोरा व अमृत लाल मरकाम ग्राम-धनोरा ने छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया में बाजी मारी तथा आरक्षक पद पर चयनित हुए हैं।

वाहिनी द्वारा युवाओं को प्रषिक्षण के दौरान शारीरिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया गया तथा लिखित परीक्षा के अभ्यास के लिए मॉक टेस्ट का भी अभ्यास करवाया गया। जिससें सभी युवा भर्ती प्रक्रिया के मापदंडो को पूर्ण सफल हो सके। इसके अतिरिक्त 29वीं वाहिनी बल द्वारा जिला-कोण्डागांव के सीओबी बडेंडोगर, उरन्दाबेड़ा व जिला-नारायणपुर के सीओबी मुन्जमेंटा व फरसगांव के भी स्थानीय युवक व युवतियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवा भी अब मु़ख्य धारा से जुड़ कर शासन के साथ विकास में भागीदार बन रहे हंै।

29वी वाहिनी द्वारा सभी युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग व शारीरिक प्रषिक्षण के लिए साजो-सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। सीओबी धनोरा द्वारा किये गये इस कार्य की सभी युवाओं व स्थानीय जनता द्वारा सराहना की गयी। सभी चयनित युवाओं को सेनानी 29वीं वाहिनी समर बहादुर सिंह द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामाना की। वाहिनी का प्रयास है कि, आगामी समय में तैनाती क्षेत्र से अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर राज्य पुलिस, केन्द्रीय पुलिस बलों, सेना इत्यादि में भर्ती कराया जाए व युवाओं को देष-सेवा, सुरक्षा अभियान से जोड़ा जा सके।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news