कोण्डागांव

महिला दिवस व महाशिवरात्रि पर विभिन्न कार्यक्रम
12-Mar-2021 8:00 PM
  महिला दिवस व महाशिवरात्रि पर विभिन्न कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 11 मार्च को नहरपारा के शिव मंदिर के सामने महिलाओं का कुर्सी दौड़, गुब्बारे गेम, चम्मच दौड़ कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं ने बहुत ही उत्साह से खेल का आनंद लिया। विजेता महिलाओं व बच्चों को वार्ड के बुजुर्ग महिलाओं के कर कमलों से पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शिल्पा देवांगन, पूर्व पार्षद उमेश साहू रहे। आयोजन रंजना साहू, अरुणा मंडावी के द्वारा किया गया।  इस कार्यक्रम में असंगठित कामगार कांग्रेस मीडिया प्रभारी ईशान ठाकुर, कांग्रेस महामंत्री गीतेश बघेल, उपस्थित थे। कार्यक्रम में खेल के विजेता सुभद्रा, नंदिनी, रितु, डिंपल, सुहाना, मनीषा, सत्यवती, नीलमणि रही। डॉ. शिल्पा ने कार्यक्रम के बाद दंत चिकित्सा के बारे में लोगों को जानकारी दी ताकि स्वास्थ्य के प्रति लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सके।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news