कोण्डागांव

नपाध्यक्ष ने शिव की पूजा कर की नगर की समृद्धि व सुख-शांति की कामना
12-Mar-2021 8:59 PM
 नपाध्यक्ष ने शिव की पूजा कर की नगर की समृद्धि व सुख-शांति की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 12 मार्च। गुरुवार को महाशिवरात्रि पर मंदिरों में तांता लगा रहा। इसी बीच कोण्डागांव की नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल के माध्यम से बंधा तालाब शिवालय, नहर पारा शिवालय मंदिर और कोपाबेड़ा के शिव मंदिर में शिव पूजा अर्चना करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया, वह नगर के सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान भोले भंडारी से कामना कर रही है। नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल के साथ शिवालयों में उनके पति नरपति पटेल भी नजर आए।

वहीं कोण्डागांव के नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ने कोपाबेड़ा के शिव भक्तों के लिए नहर पारा वार्ड में खीर, पूरी, हलवा का व्यवस्था किया था। नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल भी खीर, पूरी, हलवा का वितरण करती हुई नजर आई। नगरपालिका के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी लगातार कई वर्षों से कोपाबेड़ा जाने वाले शिव भक्तों के लिए खीर, पूरी, हलवा, खिचड़ी आदि का व्यवस्था कोपाबेड़ा में करते हैं।

नगर पालिका के शिवालय में रामायण पाठ

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के नगर पालिका कार्यालय में स्थित शिवालय में शिव पूजा अर्चना की गई। वहीं देर शाम शिव पूजा अर्चना के बाद महाशिवरात्रि के अवसर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, फरसगांव के नगर पालिका अधिकारी दिनेश देवी नजर आए।

सिटी कोतवाली के शिवालय में पूजा अर्चना

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के पुलिस थाना सिटी कोतवाली में शिव पूजा अर्चना की गई। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के पुलिस थाना सिटी कोतवाली में शिव का मंदिर स्थापित है। यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस थाना प्रभारी टीआई नरेंद्र पुजारी और अन्य जवानों के माध्यम से पूजा अर्चना किया गया। तो वहीं पंडित वैदिक मंत्रों का उच्चारण किए।

 

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news