कोण्डागांव

बुजुर्गों के लिए करुणा विशेष जागरूकता कार्यक्रम
13-Mar-2021 8:48 PM
बुजुर्गों के लिए करुणा विशेष जागरूकता कार्यक्रम

कोण्डागांव, 13 मार्च। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशानुसार वृद्धजनों के लिए करुणा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का लोहरपारा में 12 मार्च को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ  पेरेंट्स एंड सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के संबंध में जानकारी दी गयी।

 इस अवसर पर आये लोगों को बताया गया कि, बुजुर्ग या वरिष्ठ नागरिक आत्म सम्मान व शांति से जीवन यापन कर सकें, इसके लिए यह कानून बनाया गया है। ताकि बुजुर्गों के अधिकारों का हनन न हो सके। उन्हें बुढ़ापे में भी बच्चों का प्यार, अच्छा खाना, रहने को घर और बीमारी की अवस्था में चिकित्सा सेवा मुहैया हो सके। इस कानून का मकसद है कि, पालक और विशिष्ट नागरिकों की देखरेख और कल्याण प्रभावी तरह से किया जा सके। इसके लिए संविधान द्वारा कई अधिकार प्रदान किये गये हैं।

इस शिविर में पैरालीगल वालेंटियर हसीना बेगम ने ग्रामीणों को हल्बी बोली में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में पार्षद कामदेव कोर्राम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अजीजा बेगम, सहायिका ज्ञानेश्वरी सोनी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news