कोण्डागांव

नगर अध्यक्ष डीएस साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप -स्वाति
13-Mar-2021 8:51 PM
 नगर अध्यक्ष डीएस साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप -स्वाति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 13 मार्च। विगत दिनों कोण्डागांव नगर में स्थित मां कर्मा मंदिर प्रांगण में साहू तेली समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निर्देशानुसार गांव मंडल तहसील व जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों के चयन किया गया। इसी कड़ी में कोण्डागांव नगर साहू समाज में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया सामाजिक आदर्श निर्वाचन नियमानुसार किया गया। जिसके लिए कोण्डागांव नगर में निवासरत सभी परिवारों से एक-एक सदस्य निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर विधिवत नए पदाधिकारियों का निर्वाचन संपंन हुआ।

जिसमें नगर अध्यक्ष डीएस साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप साहू, उपाध्यक्ष महिला स्वाति साहू, कोषाध्यक्ष शिवचरण साहू, सचिव विजय कुमार साहू, सचिव अशोक साहू, अंकेक्षक ईश्वर दयाल साहू को बनाया गया। वहीं कोरग्रुप में बसंत साहू, कमल साहू, कमलेश साहू, श्रीशैल हिरवानी एवं प्रवीण साहू को शामिल किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा साहू, स्वाति साहू, संतोषी साहू, कलाबाई, संगीता साहू, चंपा बाई, दुर्गा, रुकमणी साहू, उमेश कुमार साहू, पवन कुमार साहू, विमल कुमार साहू, महेंद्र साहू, शंभू साहू सहित समाज के पदाधिकारी व स्वजातीगण शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news