कोण्डागांव

भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित, सोमा दास बनीं जिला महामंत्री
15-Mar-2021 5:45 PM
भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित, सोमा दास बनीं जिला महामंत्री

कोण्डागांव, 15 मार्च। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के सहमति से कोण्डागांव भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा की अनुशंसा से भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनिता नेताम ने महिला मोर्चा का जिला कार्यकारिणी का गठन कर भाजपा जिला कोण्डागांव के महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों की 14 मार्च को सूची घोषित की। सूची के आधार पर महिला मोर्चा जिला कोण्डागांव के महामंत्री के पद पर बोरगांव निवासी सोमा दास को नियुक्त किया गया। उनकी जिला महामंत्री की नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी जाहिर की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि, सोमा दास के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता अब पहले से ज्यादा जोश के साथ संगठन के लिए कार्य करेगी। इस मौके पर नवनियुक्त जिला महामंत्री महिला मोर्चा सोमा दास ने भरोसा दिलाया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। जिले में महिलाओं की आवाज बनेंगी, महिलाओं की समस्याओं के लिए पार्टी नेतृत्व की मदद के साथ प्रशासन की मदद से समाधान कराने को हमेशा तत्पर रहते हुए कार्य करेंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि, पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। उनकी इस नियुक्ति से पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीर सिंह बदेशा व मनोज जैन, जिला महामंत्री तरुण साना सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी जाहिर करते हुए शुभकामना सहित बधाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news