सरगुजा

दलित परिवार के 5 लोगों की मौत, सरगुजा में जगह-जगह सीएम का पुतला दहन
17-Mar-2021 7:54 PM
दलित परिवार के 5 लोगों की मौत, सरगुजा  में जगह-जगह सीएम का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 17 मार्च। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष नकुल सोनकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में एक ही दलित परिवार के पांच लोगों के संदेहास्पद हुई मौत एवं जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करने व मामले को षडयंत्र के तहत दबाने के प्रयास करने व दलितों पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में सरगुजा जिला के मुख्यालय अम्बिकापुर सहित सभी 12 मण्डलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल चौकस थी लेकिन झूमा- झटकी के बीच भाजपाइयों ने कई जगहों पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर दिया।

अंबिकापुर में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री एवं मोर्चा प्रभारी अभिमन्यु गुप्ता, जन्मजय मिश्रा, अमरजित छाबडा, छोटू थॉमस, गांधी पासवान, ध्रुवकुमार रवि, शम्भू सोनकर, राजकुमार बंसल, विनोद हर्ष, रामप्रवेश पाण्डेय,वेदान्त तिवारी, संजू वर्मा, ज्योति चौरिसिया, गणेश कशयप, राजू पांडे, दीपक गर्ग, सुरजित सिंह, दीपक सिंह, अतिश सिंह, दीपक सोनी, बल्लू शर्मा, आशीष अग्रवाल, भीम सोनकर, क्रांति सोनकर, अंकित तिर्की, शरद सिन्हा, दीपक यादव, काशी केशरी, अर्जुन कश्यप, आलोक, सुमित एवं सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लखनपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

लखनपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया तथा विरोध में जोरदार नारे भी लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी के मंडल एवं पदाधिकारी पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित थे। पुतला दहन के दौरान पुलिस बल भी तैनात थी पुलिस द्वारा पुतला दहन करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी भी हुई। पुलिस प्रशासन के द्वारा जलते पुतला में पानी डालकर बुझाया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, सत्यनारायण साहू, लक्ष्मण साहू,दिनेश बारी, यतेंद्र पांडे,अभिमन्यु सिंह, सचिन अग्रवाल, महमूद खान, नसरत अली,शमीम खान, अमित गुप्ता सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीतापुर में पुतला दहन का प्रयास

आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीतापुर भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफा देने की मांग की। कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का भी प्रयास किया गया पर मौजूद पुलिस बल द्वारा पुतला दहन नहीं करने दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल राम,प्रभात खलखो,रोशन गुप्ता, श्रवण दास,अनिल अग्रवाल,नीरू मिस्त्री,पार्षद रूपेश गुप्ता,विक्की नामदेव,भोला राम मिंज,राजकुमार गुप्ता सेद राम बड़ा,विनोद अग्रवाल,स्नेहलता गुप्ता,संगीत कंसारी,भूपेन्द्र सिंह,सरिता कंसारी,अनिल दास,दीपक दास,इलू गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा सरगुजा के उदयपुर,दरिमा, लुंड्रा सहित विभिन्न मंडलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भाजपाइयों के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news