बलौदा बाजार

जरूरतमंद को आर्थिक मदद दी गई
20-May-2021 5:52 PM
जरूरतमंद को आर्थिक मदद दी गई

भाटापारा,  20 मई। महामारी के विकट परिस्थितियों में लोगों को मदद करने के लिये बहुत सी संस्था आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में साथी हाथ मिलाना संस्था के संरक्षक डॉ. डीपी बंजारे ने बताया कि जरूरतमंद सैकड़ों लोगों को अभी तक मदद की जा चुकी है और आगे भी हमारी संस्था मदद करते रहेगी। ग्राम बासीन सुहेला में हमारी संस्था को जानकारी प्राप्त हुई कि अस्पताल में भर्ती अनेक लोग की स्थिति बहुत ही खराब है। इसकी जानकारी होने पर संस्था के सदस्यों ने उन्हें सहायता राशि तुरंत 5500 रुपये दी। इस अवसर पर संस्था के डॉ लक्ष्मण टंडन, ओम प्रकाश जांगड़े, धनसिर, किरण, पुष्पा, मान बाई, गैदी बंजारे एवं फलित भारती का योगदान रहा।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news