बलौदा बाजार

टूलकिट केस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
22-May-2021 6:44 PM
टूलकिट केस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सरसीवां, 22 मई।
टूलकिट मामले में कल भाजपा सरसीवां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निवास के आगे धरना प्रदर्शन किया। 
 भाजपा मंडल सरसीवां के मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू ने बताया कि वर्तमान में एकतरफ देश कोरोना की भयावहता से जूझ रहा है तो दूसरी ओर कांग्रेस जनमानस में भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है, भयभीत कर रही ताकि देश की शांति व्यवस्था गड़बड़ा जाये।  कोरोना की विपरीत परिस्थियों को देश के सभी राजनैतिक दलों को एकजुट होकर समस्यायों से निपटने की आवश्यकता है लेकिन कांग्रेस स्वार्थसिद्धि में लगी हुई है। टूलकिट में अंकित दिशानिर्देश और कांग्रेस के आला नेताओ के बयानों तथा कार्यों से स्पष्ट है कि तथाकथित राष्ट्रविरोधी टूलकिट कांग्रेस द्वारा ही निर्धारित किया है। उक्त टूलकिट के उजागर होने के बाद भूपेश बघेल अपने दामन को बचाने उल्टे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विरुद्ध एफआईआर करवा रही है। भूपेश बघेल की अराजकपूर्ण तानाशाही नहीं चलने दिया जायेगा। प्रदेश के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता कमर कसकर तैयार है और लोकतंत्र की खिलाफ होने वाले हर गलत फैसलों का विरोध करेगी। 

धरना-प्रदर्शन करने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवरात्रि केशरवानी, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अलग राम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष झाड़ू लाल साहू, भाजपा जिला मंत्री चंचला देवी महिलाने, भाजयुमो जिला मंत्री नीलेश दुबे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमेश बंजारे, ईश्वर धर बडग़ैया,देवेश साहू, रामकरण भारद्वाज, किंकर कुर्रे, राजकुमार निराला, घासी यादव, परमानंद केसरवानी, दीपक चौहान, धनीराम पटेल, केशव साहू,  छबि बारेठ, अनुराज साहू, राजू साहू, गोपाल यादव, राकेश यादव मोती लाल यादव, भगवान प्रसाद आदित्य, नवधा यादव आदि शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news