कोण्डागांव

टूलकिट पर बढ़ा बवाल, धरना देते भाजपा मंडल व प्रकोष्ठ प्रमुखों ने दी गिरफ्तारी
24-May-2021 8:54 PM
 टूलकिट पर बढ़ा बवाल, धरना देते भाजपा मंडल व प्रकोष्ठ प्रमुखों ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 मई। टूलकिट मामला शांत होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर हुई एफ आईआर के विरोध में सोमवार को भाजपा कोण्डागांव जिला के सभी दस मंडलों व मोर्चा प्रकोष्ठों के पांच-पांच प्रमुख पदाधिकारियों ने मंडल क्षेत्र अंतर्गत कोतवाली थाना के समक्ष धरना देकर अपनी गिरफ्तारी दी।

मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन व गिरफ्तारी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी के नेतृत्व में माकडी मंडल के पदाधिकारियों ने माकड़ी थाना में गिरफ्तारी दी। इसी तारतम्य में बीजापुर मंडल अंतर्गत जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन किया गया। कोण्डागांव शहर मंडल से आंदोलन की कमान संभालते ओमप्रकाश टावरी, उत्तर मंडल मनोज जैन, दक्षिण मंडल गोपाल दिक्षित, फरसगांव मंडल प्रवीर सिंह बदेशा, बड़ेडोंगर मंडल हरि शंकर नेताम, केशकाल मंडल संतोष कटारिया, धनोरा थाना धरम सिंह राणा, विश्रामपुरी मंडल सेवकराम नेताम, मर्दापाल मंडल से जितेंद्र सुराना ने मोर्चा का नेतृत्व किया ।

इसके साथ ही आर्थिक प्रकोष्ठ से संजय मोदी, प्रवीण बरडिया, कमलेश मोदी, प्रवीण श्रीमाल, वर्षा यादव ने गिरफ्तारी देते अपना विरोध दर्ज किया। कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष पालन करते हुए उक्त गिरफ्तारी कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी ने एक स्वर में कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा टूलकिट बनाकर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि को धूमिल करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ छवि को खराब करने की साजिश की गई है, जो अत्यंत निंदनीय है।

मीडिया प्रभारी रौनक दीवान ने बताया, कि टूलकिट एक तरह की प्लानिंग की जानकारी होती है, जिसमें किसी मुद्दे के प्रचार का जिक्र होता है। डिजीटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसी खास मुद्दे को हवा दी जाती है और उसका दुष्प्रचार किया जाता है। इस किट में एक्शन प्वाइंट्स लिखे जाते हैं, ताकि कोई भी इंसान उसको फॉलो करके आंदोलन के साथ जुड़ सकता है। वर्तमान समय में दुनिया के लगभग सभी आंदोलनों में टूलकिट का प्रयोग किया जाता है ।

इस दौरान जैनेंद्र सिंह ठाकुर, जसकेतू उसेंडी, हेमकुवर पटेल, सुनील कोर्राम, प्रतोष त्रिपाठी, मीनू कोर्राम, ऋषभ देवांगन, मंतुराम नेताम, दयाशंकर दीवान, किरण सेठिया, रामदास सोरी, तरुण साना, प्रशांत पात्र, गणेश दुग्गा, आकाश मेहता, धनराज मालू, रजिया खान, चंदन साहू, संजू पोयाम, मनोज साहू, संजू ग्वाल, दीपेंद्र नाग, कृष्णा पोयाम, अनिल अग्रवाल, सनत यादव आदि ने  गिरफ्तारी दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news