सरगुजा

पं. नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
27-May-2021 9:05 PM
 पं. नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 27 मई। प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें नमन कर याद किया। कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नेहरु के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

राज्य श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि विभाजन का दंश झेल रहे आजादी के तुरन्त बाद का भारत आज विश्व शक्ति बनने की दिशा में बढ़ा है तो इसके पीछे पंडित नेहरू की व्यापक सोच है। भांखड़ा नांगल जैसे बड़े बड़े बांध से कृषि के क्षेत्र में प्रगति हुई, वहीं बड़े बड़े कल कारखाने से लाखों लोगों को जीवन स्तर में सुधार आया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,महापौर डॉ अजय तिर्की,प्रदेश महासचिव द्वितेंद्र मिश्र ने भी आने विचार रखे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, मोहम्मद इस्लाम, आशीष वर्मा, सैयद अख्तर, प्रमोद चौधरी, कलीम अंसारी, पपिंदर सिंह, प्रभात रंजन, दिलीपधर, शानू मुखर्जी, रजनीश सिंह ,राजन सिंह, सुधांशु गुप्ता, विकास केसरी, अविनाश सिंह, आतिफ रजा, अरविंद गुप्ता, दिव्यांश केसरी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news