सरगुजा

चक्रवात यास के प्रभाव से रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, सरगुजा में बारिश
27-May-2021 9:09 PM
 चक्रवात यास के प्रभाव से रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, सरगुजा में बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 27 मई। बंगाल की खाड़ी से उठा यास चक्रवात के कारण बुधवार से सरगुजा में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। गुरुवार सुबह से लेकर शाम तक पूरे सरगुजा में अच्छी खासी बारिश हुई, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

 बंगाल की खाड़ी में बने यास की तरंगों के कारण अम्बिकापुर नगर का अधिकतम रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। अम्बिकापुर के ऊपर सूर्य की किरणें आज इतनी शीतल हो गयी कि उसने 24.5 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पारे को रोक कर आज के दिन को पिछले 53 वर्षों का सबसे ठंडा दिन बना दिया। इस वर्ष मई में तापमान और वर्षा के नए कीर्तिमान बनने के कगार पर है। मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने यास की तरंगों के कारण अम्बिकापुर नगर का अधिकतम रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंचा।

आज नगर का अधिकतम दर्ज तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 2021 सहित बीते 53 वर्षों में मई के महीने में अधिकतम तापमान के न्यूनतम होने का नया कीर्तिमान बना। इसके पहले यह रिकॉर्ड 27 मई 2014 के 25.8 डिग्री का था।जबकि 13 मई 1990 को यह 27.5 दूसरे और 03 मई 1987 को 28.0 डिग्री सेल्सियस रह कर तीसरे पायदान पर था। मई के अधिकतम का उच्चतम शिखर मान 29 मई सन 1988 का 45.0 डिग्री सेल्सियस का है। आज न्यूनतम तापमान 21.8 दर्ज किया गया।चक्रवात के प्रभाव अम्बिकापुर में 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।उत्तर छत्तीसगढ़ के झारखण्ड के सरहदी क्षेत्रों में कुछ जगह भारी बारिश हुई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news