सरगुजा

सेवा ही संगठन है अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने किया रक्तदान
29-May-2021 9:23 PM
 सेवा ही संगठन है अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने किया रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 29 मई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल एवं प्रदेश नेतृत्व के कार्यक्रम अनुसार सेवा ही संगठन है के अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला सरगुजा के द्वारा रक्त शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर शनिवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित किया गया था, जिसमें किसान मोर्चा के पदाधिकारी वह कुछ सदस्यों के द्वारा 11 यूनिट ब्लड दान किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर प्रथम रक्तदान अजय ताम्रकार ने किया। उसके बाद काशी केसरी, राजू पांडे, सुनील बघेल, शंभू सोनी, मनोज प्रसाद, राहुल यादव, प्रकाश सोनी, शिव शंकर सिंह,  दिवास दुबे, मनोज कंसारी एवं मनीष बारी ने रक्तदान किया। अन्य और साथियों के द्वारा भी रक्तदान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी व किसान मोर्चा के प्रभारी उपस्थित थे।

अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, किसान मोर्चा से विद्यानंद मिश्रा, अनिल जायसवाल व किसान मोर्चा के जिले के अध्यक्ष सहित महामंत्री सोमनाथ सिंह, रामप्रवेश पांडे एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news