सूरजपुर

शक्ति केन्द्रों में योगाभ्यास
21-Jun-2021 7:55 PM
 शक्ति केन्द्रों में योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 21 जून।  अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा मंडल भटगांव के दुर्गा पंडाल खेल परिसर में   मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा व भटगांव मंडल प्रभारी अनुप सिंन्हा, सह प्रभारी अशोक सिह के उपस्थिति में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि योग करने से व्यक्ति निरोग रहता है।सभी को नियमित योग करना चाहिए। उन्होंने शीर्षासन व मयूर आसन कर इस उम्र में सभी लोगों को चौका दिया।

 इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े,मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, संतलाल प्रजापति,अनूप जायसवाल, रामलाल काशिपुरी, राजु जायसवाल, ज्ञान प्रकाश दूबे, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े सहित ग्रामीण उपस्थित थे। भैयाथान मण्डल में भी योग कार्यक्रम किया गया। भाजपा मंडल भैयाथान के विभिन्न शक्ति केंद्रों में सुबह योग किया गया।  गंगौटी के हाई स्कूल ग्राउंड में भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू ने कहा कि नियमित करे योग रहे निरोग योग करने से तन मन सभी स्वास्थ्य रहता हैं।इस दौरान वीरेंद्र साहू, टीमल सिंह सहित दजऱ्नो लोगों ने योग किया गया।सोनपुर शि में योग शिक्षक शिवदयाल साहू,सत्यनारायण सिंह, ललन प्रताप सिंह, महबुल्ला रज़ा, वही समौली स्टेडियम ग्राउंड में प्रकाश दुबे, राजीव प्रताप सिंह, शांतनु गोयल , शैलेंद्र गुप्ता ,अमन प्रताप सिंह,शैलेश सिंह सहित कई लोगों ने योग किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news