छत्तीसगढ़ » महासमुन्द
महासमुंद, 14 मार्च। इन दिनों महासमुंद में मिट्टी के खूबसूरत घड़े बिकने पहुंची हैं। अपने ठंडे, स्वादिष्ट और लाभदायक पानी के लिए प्रसिद्ध इन घड़ों की कीमत महज 40 से 55 रुपए तक है। कई घड़ों को आधुनिक रूप देने उनमें टोंटी भी लगाई गई है, लेकिन सादे घड़े की मांग ज्यादा है। अब चूंकि तेज गर्म हवाएं चलने लगी हैं, अत: इनके खरीददारों की तादात भी बढऩे लगी हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 मार्च। महासमुंद जिले के वन विकास निगम क्षेत्र के 4 बूथों में इन दिनों एक बार पुन: हाथियों की आमद शुरू हुई है। आज सुबह 2 दंतैलों का लोकेशन अमलोर, छतालडबरा तथा नादंबारू के बीच बताया जा रहा है।
वन विभाग ने इसके चलते दर्जन भर से अधिक वन ग्रामों को अलर्ट कर महुआ आदि बीनने के लिये जंगल जाने पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। संभवतत: ये वही दंतैल हैं जो पिछले माह गरियाबंद से होते हुये वापस बारनवापारा चले गये थे। अब इन हाथियों के सिरपुर क्षेत्र की ओर आने की संभावना है।
मालूम हो कि पिछले कुछ समय से जिले में हाथियों की चहल कदमी कम हुई थी। तापमान में बढ़ोत्तरी होते ही एक बार फिर हाथी वन ग्रामों के आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। वन विकास निगम ने अमलोर, छत्तालडबरा, चुहरी, पासिद, बोरिद, मरौद, रायकेरा, नांदबारू, केशलडीह, तालाझार, सुकुलबाय में मुनादी कराकर अलर्ट किया गया है। हाथियों की आमद की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि इन दिनों पतझड़ है और पेड़ पौधों में हरे पत्तों की कमी है। लिहाजा हाथी गांव की खेतों में रबी फसल के धान,गेहूं फसल को खाने के लिए गांवों की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही वन ग्रामों में सूख रहे महुए की गंध भी उनके गांवों की ओर आने की एक खास वजह है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 13 मार्च। कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं से पूरे प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है। प्रदेश सरकार कमीशनखोरी के आरोपों से दूर सभी वर्ग के लोगों को सीधा लाभ पंहुचा रही है। जिससे विपक्ष में हडक़ंप की स्थिति है, वहीं आम लोग बघेल सरकार के बजट से पूरी तरह संतुष्ट है और खुशियां मना रहे है। प्रस्तुत 2023 के बजट द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में निवासरत सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों को बिजली बिल हाफ योजना व सार्वभौम पीडीएस व स्वास्थ्य योजनाओं से यहां के शत प्रतिशत निवासियों को लाभ मिल रहा है साथ ही बजट में ग्रामीण आवास हेतु 3200 करोड़ व शहर में आवास सबके लिए योजना में 1020 करोड़ का प्रावधान कर भाजपा से एक और मुद्दा विपक्ष से छीन लिया है।
अंकित ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि न कांग्रेस सरकार टिफिन खरीद रही,न चप्पल,न मोबाइल,न टैबलेट न लैपटॉप फिर भी वो सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के निवासियों को इतना सबल बनाने में लगी है कि वो अपना जीवन स्तर स्वयं ऊपर ले जाएं। अंकित ने बताया कि काँग्रेस सरकार द्वारा लाये गए बजट से 1 करोड़ से ज्यादा छत्तीसगढ़ के निवासी सीधे सरकार की योजना से लाभान्वित हो रहे है (जिसे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर भी कहते है) जिसके आंकड़ें निम्नानुसार है-
किसानों हेतु 6800 करोड़ का प्रावधान कुल किसान 25 लाख 93 हजार लगभग ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन बृद्धि कुल पेंशन प्राप्त कर्ता 22 लाख 32 हजार 711 लगभग, बेरोजगारी भत्ता 2500 प्रतिमाह कुल पंजीकृत बेरोजगार लगभग 18 लाख लगभग,तेंदूपत्ता पारिश्रमिक 4000 रुपये प्रति हजार कुल तोड़इय्या 13 लाख लगभग ,ग्रामीण भूमिहीन किसान 4 लाख 99 हजार 756 लगभग,राजीव युवा मितान क्लब हेतु 100 करोड़ कुल 4 लाख 50 हजार सदस्य लगभग,छात्रवृत्ति से लाभ पाने वाले छात्र लगभग 2 लाख 75 हजार,ओल्ड पेंशन से लाभ प्राप्त 3 लाख सरकारी कर्मचारी,गोबर विक्रेता 4 लाख लगभग, रसोइयों का मान देय वृद्धि से लाभान्वित रसोइए लगभग 1 लाख 30 हजार ,इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका व कार्यकर्ता कुल 1 लाख 50 हजार लगभग,स्वास्थ मितानिन 75 हजार लगभग,परीक्षा फीस व्यापम व पी एस सी में छूट से लाभ लगभग 2 लाख 10 हजार छात्र छात्राओं को,त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचितों का मानदेय स्वीकृत कुल 1 लाख 75 हजार 414 लगभग लाभान्वित, शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने 1 लाख 3 हजार लगभग, स्वावलंबी गौठान कुल लगभग 5500 के संचालक सदस्यों कुल 55 हजार को मानदेय, ग्राम पटेल को मानदेय कुल 11664,कुल कोटवार 11664 को मानदेय, स्वक्षता कर्मी कुल 49 हजार लगभग,होमगार्ड कुल 10 हजार लगभग, गौठान में कार्यरत महिलाएं लगभग 84 हजार अगर इन सबको जोड़ा जाए तो संख्या लगभग 1 करोड़ 10 लाख के आस पास आती है।
और अन्य योजनाओं और निर्माण के माध्यम से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का शिक्षा,स्वास्थ्य,सडक़ व अन्य विकास निरंतर करने से कोई नहीं रोक सकता।
अंकित ने भाजपाइयों व डॉ.रमन सिंह को चुनौती दी है कुछ आंकड़े कम ज्यादा हो सकते है, परंतु किसी भाजपाई या अन्य पार्टियों में दम है, तो इन आंकड़ों को पूर्ण रूप से झूठला के दिखाए या किसी भी सार्वजनिक मंच में बहस कर लें और बेहतर होगा कि अब अन्य पार्टियां 2028 की तैयारी ही करें, क्योंकि 2023 में उनके पास भूपेश है तो भरोसा है कहने के अलावा कुछ बचा नहीं है।
नरतोरा में किसान सम्मेलन, संसदीय सचिव ने किया किसानों को सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 मार्च। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन शामिल होकर किसानों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया।
शनिवार को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दारा साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा के अध्यक्ष राजू दीवान, जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, खोम सिन्हा, मायाराम टंडन, राजा गंभीर, दिलीप चंद्राकर, माणिक साहू, रमन सिंग ठाकुर, लेडग़ा साहू, हुमन दीवान, कृष्ण कुमार, नर्मदा, गंगाराम पटेल, रामजी ध्रुव, डागा राम साहू मौजूद थे।
अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जमाफी के साथ ही वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया है। प्रदेश में तिलहनए दलहन और कोदो-कुटकी की भी खऱीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल है।
उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में ध्यान रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है। उनके विधायकी कार्यकाल में बडग़ांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभंाठा, मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसानों को साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशीला मायाराम टंडन, कीर्ति कोसरिया, ईश्वर यादव,कौशिल्या, गोपाल पटेल, रतन पटेल, सूरज पटेल, भोजराम यादव, टोपेश यादव, हेमलाल यादव, पुरुषोत्तम ढीढी, तिरथ पटेल, पुष्पा पटेल, कुंती यादव के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम पंचायत बरेकेलकला में ग्रामीणों की मांग पर दो लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में रंगमंच निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
बरबसपुर खल्लारी में हुए अंधेकत्ल का खुलासा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 मार्च। महासमुंद पुलिस ने बरबसपुर खल्लारी में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने के 12 घंटे के भीतर हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग ने शराब की डिमांड पूरी नहीं होने पर हत्या की। आरोपी बालक को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना खल्लारी में 10 मार्च को डायल 112 को सूचना मिली कि ग्राम बरबसपुर खल्लारी निवासी पुरुषोत्तम नेताम घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, उसके साथ किसी ने मारपीट की है। डायल 112 के कर्मचारी बिना विलम्ब किये घटना स्थल ग्राम बरबसपुर खल्लारी पहुंचे। यहां से घायल पुरूषोत्तम नेताम को तत्काल सीएचसी बागबाहरा पहुंचाया गया। यहां उपचार आरंभ होते ही संघातिक चोटों की वजह से पुरुषोत्तम नेताम की मृत्यु हो गई। इसके बाद थाना खल्लारी में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल एवं थाना खल्लारी की पुलिस टीम को घटना स्थल पहुंच कर बारिकी से जांच करने निर्देशित किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अज्ञात आरोपी द्वारा किसी वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया। अत:अज्ञात आरोपी के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध धारा 302 पंजीबध्द कर मामले को विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पता चला कि घटना दिनांक 10 मार्च को दोपहर 12 बजे के लगभग पुरुषोत्तम नेताम और आरोपी नााबालिग मोटर सायकल में सवार होकर ग्राम कोमा की तरफ गए थे। लेकिन वापसी के दौरान आरोपी नाबालिग अकेला आया। इसके बाद मृतक का पुत्र पोमेंद्र नेताम सब्जी लेने के लिए ग्राम कोमा जा रहा था, तब ग्राम आमनारा के पास पहुंचने पर ग्राम आमानारा का निवासी सदाराम ठाकुर रास्ते में मिला।
उसने पोमेंद्र को बताया कि तुम्हारे पिता पुरूषोत्तम नेताम बिजरा खारजंगल में बेहोश पड़ा है। सुनते ही पोमेंद्र अपनी पत्नी के भाई योगेश खडिय़ा के साथ जाकर जंगल में अपने पिता को तलाशने लगा, लेकिन उसके पिता बताये गये स्थान पर नहीं मिला। पोमेंद्र वापस सदाराम ठाकुर के पास आया और सदाराम को लेकर जंगल गया। वहां पुरुषोत्तम नेताम सेनहा पेड़ के नीचे घायल अवस्था में पड़ा मिला।
पोमेंद्र नेताम ने अपने पिता से पूछा कि ऐसी हालत किसने की है? तब पुरूषोत्तम नेताम ने बताया कि गांव के एक नाबालिग ने हत्या की कोशिश की है। पुलिस टीम ने उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर विधिवत पूछताछ की।
इस दौरान आरोपी ने बताया कि पुरुषोत्त्म ने शराब पिलाने की बात कही थी, परन्तु बाद में मना कर दिया। शराब नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर और आपस में झगड़ा किया। बाद में बिजरा खार जंगल में ले जाकर पेड़ के कोटर से तोता निकलने की बात पर से दोनों के बीच फि र से विवाद हुआ। इसी दौरान नाबालिग ने झगड़ते हुए पास में रखे सेनहा पेड़ की लकड़ी तोड़ी और मृतक पुरुषोत्तम नेताम पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इससे पुरुषोत्तम के मृतक के सिर, छाती तथा शरीर के अन्य हिस्सों में संघातिक चोट पहुंचाया। इस पर पुरुषोत्तम नेताम बेहोश हो गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। संघातिक चोटों की वजह से पुरुषोत्तम नेताम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन में सायबर सेल महासमुंद उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, थाना प्रभारी खल्लारी उनि उमाकान्त तिवारी, सउनि प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला, प्रआर मिनेश ध्रुव, मुकेश पटनायक, सतीश पाण्डेय, आर. संतोष सावरा, भोज दीवान, गोविन्द बेहरा, कुलेश्वर साहू, शशि साह,ू चालक तीरथ देशमुख के द्वारा की गई।
कवि-साहित्य गोष्ठी का आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 मार्च। रविवार की शाम महासमुंद के काव्यांश भवन में कवि-साहित्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित साहित्यकारों और कवियों ने महिला सशक्तिकरण और फागुन पर अपनी-अपनी रचनाएं पढ़ीं। आयोजन मंडल के वरिष्ठ सदस्य राजेश्वर खरे ने फागुन महराज अबके गये कब अइहो गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
साहित्य की सशक्त हस्ताक्षर कहे जाने वाली डीईओ एस. चंद्रसेन ने अपनी कविता से पहले कहा-इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था, भारत में होली थी और मातृभूमि भारत में होलिका दहन हो रही थी। होलिका भी एक महिला ही थीं। उनकी कविता थी-आज भी है होलिकाएं..उनसे हमें सबक लेना है, कर्तव्यों से जीवन देना है..कोई महिला न बने होलिका। जबकि उमेश भारती गोस्वामी ने कहा-न रंग चाहिए, न उमंग चाहिए, जो शहीदों को रंग दे वो बसंती रंग चाहिए।
इस अवसर पर भागवत जगत भूमिल ने स्वर्ण मंजरी से लगते हैं अमलताश के फूल,दिनेश चंद्राकर चारुमित्र ने हम तो बघवा बन गुर्राबो, पुष्पलता हरपाल पीहू ने आया फागुन झूमकर, द्रौपती साहू ने धुरवा राम मरकाम की याद में मैं माटी महतारी अंव, वृंदावन पटेल ने तिरंगा घर-घर लहराबो, अशोक गोस्वामी ने बसंत बहार के दिन में सुनाई। उत्तरा विदानी ने बर तरी खड़े हे बरतिया का सश्वर पाठ किया तथा जयराम पटेल ने लघुकथा तूफान का पठन किया। कार्यक्रम का संचालन भागवत जगत भूमिल ने किया।
किसान सत्याग्रह को 381 दिन पूरे, आरोप-अधिग्रहण के बहाने हड़पी जमीन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 मार्च। महासमुंद में मेसर्स करणी कृपा पावर प्लांट का विरोध कर रहे छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के लोगों ने कर एक पत्रकार वार्ता में कहा कि प्लांट लगने से इस क्षेत्र के लाखों किसान कोडार बांध के पानी से वंचित हो जाएंगे। क्षेत्र का पर्यावरण दूषित हो जाएगा और कई गांवों में लोग पानी के लिए त्राहि-त्राहि करेंगे।
किसानों के मुताबिक इस किसान सत्याग्रह को 381 दिन पूरे हो गये हैं। सबसे लंबा चलने वाला देश का यह पहला आंदोलन है। इनका आरोप है कि किसानों, आदिवासियों, वन भूमि, काबिल कास्त भूमि को अधिग्रहण के बहाने हड़पी गयी है। इसमें कलेक्टर महासमुंद और विधायक की सहमति हैं।
आंदोलनरत किसानों ने अनिल दुबे के प्रतिनिधित्व में कल महासमुंद में प्रेसवार्ता लेकर कहा कि आंदोलन को आज 381 दिन हो गए हैं। यह आंदोलन अब भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा दिन चलने वाला आंदोलन हो गया है। ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन ये मुलाकात भी बेनतीजा ही रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मामले में अब उच्च न्यायालय का शरण लिया है, जिस पर सुनवाई होनी अभी बाकी है।
उन्होंने कहा कि हमारे आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक हमारी बातों को नहीं सुना है और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया है। यहां तक कि जिला प्रशासन ने धरना स्थल पर लगे टेंट पंडाल आधी रात को बिना सूचना दिए उखाड़ दिया। हम जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन को बताना चाहते हैं कि हारे नहीं हैं और पूूरे जोश के साथ अब भी मैदान में हैं। न्यायालय से आखरी फैसला आते तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मार्च। भगवान जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर रायपुर के सभा भवन में पंजीयन उपरांत प्रदेश संकुल समन्वयक संघ का आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महासमुंद जिला निवासी पूर्णानंद मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन उपरांत उपाध्यक्ष महासमुंद से आशीष साहू, कोरबा से ओमप्रकाश बघेल, कोंडागांव से रामचंद सोनवंशी, बेमेतरा से कमलेश साहू, कोरिया से बृजराज गिरी, सचिव मोहन लहरी मुंगेली का निर्वाचन हुआ।
पदभार ग्रहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि संघ हर समय समन्वयक और शिक्षकीय हित में उपलब्ध रहेगा। समन्वयकों और शिक्षकों की हर एक समस्या को हल करना संघ का कर्तव्य है। बैठक में राज्य के महासमुंद जिले से अनिल ढीढी, कोरिया से भोलाराम साहू, बृजराज गिरी, सुदर्शन पैकरा, जांजगीर से जयंत सिंह क्षत्रिय, बिलासपुर से अरुण जयसवाल, मुंगेली से मोहन लहरी, रामसाय कुर्रे, कोरबा से ओपी बघेल, बेमेतरा से कमलेश साहू, पूर्णानंद तिवारी, कोंडागांव से शीतल कोर्राम, रामसिंह नाग, रामचंद्र सोनवंशी, अमिताभ मिश्रा, धरम देवांगन, महेन्द्र सोना, धमतरी से लोकेश पांडेय, प्रितचंदन गंगेले, लोम प्रकाश सोनवानी, मेघनाथ साहू,अरविंद संभाकर, गौरेला पेंड्रा मरवाही से संजय नामदेव, महासमुंद से पूर्णानंद मिश्रा, आशीष साहू,अनिल पटेल,अशोक साहू,कैलाश चंद पटेल, देवानंद नायक,सुरेश कुमार नंद, तुलाराम राणा, अंजय कश्यप, खेमलता प्रधान, सोमनाथ चौहान, सतीश तिवारी, नीरज साहू, कौशल किशोर सिन्हा, खिलावन कंडरा, शाहिद खान सहित सैकड़ों संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।
कॉलेज में बसंत का औदात्य और प्रस्तुति का वैविध्य विषय पर संगोष्ठी
महासमुंद,12 मार्च। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में बसंत का औदात्य और प्रस्तुति का वैविध्य विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के आयोजन में नियति अग्रवाल, पी.एच-डी. शोधार्थी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने अपने शोध पत्र वाचन में कहा कि हिन्दी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर बनी फिल्म शोले की बसंती का नाम यदि बसंत पर न होता तो फिल्म में वो ऐसी रंगीन, चुलबुली और शरारती न होती। फि ल्म अंगुलीमाल में अनिल विश्वास की धुन आई-आई बसंती बेला ने खूब धूम मचाई। मृच्छकटिकम् पर आधारित शशि कपूर की फिल्म आई थी उत्सव, जिसमें बसंतसेना,रेखा और चारूदश्र शेखर सुमन के मिलन की व्याकुलता को मदन उत्सव के दौरान बखूबी फिल्माया गया है।
इस शोध संगोष्ठी में संयोजक एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुसुइया अग्रवाल, डी.लिट् के अलावा मंच पर बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनित बिसारिया (जो लगभग 50 पुस्तकों के लेखक हैं) डॉ. देवेन्द्र भारद्वाज (जिनकी लिखी लाल किताब में लिखा था यूं व्यंग संग्रह ने राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा दी थी) झांसी से पधारे थे। डॉ. जय कौशल असम विश्वविद्यालय असम राष्ट्रीय स्तर के अनुवादक एवं डी.डी. नेशनल चैनल पर प्रसारित हिन्दी टी.वी. सीरियल चामूरूई ऑम्पा के सह पटकथा लेखक, डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, प्रो. (डॉ.) चितरंजन कर पूर्व अध्यक्ष एवं भाषाविद् पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. अनिल भतपहरी सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, डा. दुर्गा भारतीय, दुर्गेश वर्मा अपर कलेक्टर महासमुंद जिलाधीश प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।
इस दौरान लगभग 10 विषय विशेषज्ञों की प्रस्तुति सहित 22 शोध-पत्र वाचन मंच से किया गया जिसमें नियति अग्रवाल के शोध पत्र को ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। अपने शोध पत्र वाचन में उन्होंने कहा कि-बसंत को ऋतुओं को राजा कहा जाता है। साहित्य और सिनेमा में बसंत को केवल एक मनोहारी ऋतु का स्थान प्राप्त है। अपितु इसे प्रेम का मौसम भी माना जाता है। महाकवि कालिदास ने तो इसे बसंत योद्धा कहकर संबोधित किया है।
इस शोध संगोष्ठी में अनेक स्थानों से लगभग 60 शोधार्थी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षाविद् साहित्यकार एवं प्रबुंद्धजन उपस्थित थे।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के साहित्य विभाग ने नियति अग्रवाल को इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।
महासमुंद,12 मार्च। हिन्दू स्वाभिमान जागरण संत यात्रा कल तृतीय दिवस शनिवार को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के नगर बागबाहरा से गुजरी। यह रथ हिंदुत्व की रक्षा, गौरक्षा, लव जिहाद एवं धर्मांतरण को रोकने के लिए जन जागरूकता के रूप में निकाली गई है। कल जिलापंचायत सदस्य अल्का चंद्राकर ने रथ का स्वागत किया।
सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की पांच लाख देने की घोषणा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 मार्च। बिंझवार आदिवासी समाज महासमुंद के लिए जिला मुख्यालय महासमुंद में पांच लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
शनिवार को बिंझवार आदिवासी समाज जिला महासमुंद के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंच कर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में एक सामाजिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। भवन नहीं होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर अध्यक्ष पकलू राम बरिहा, बेदराम बरिहा, कल्याण सिंह बरिहा, भगवानी बरिहा, सुदामा राम बरिहा, योगराम बरिहा, अर्जुन सिंग बरिहा, जितेंद बरिहा, अजय बरिहा, सुकलाल बरिहा, तुला राम बरिहा, इंद्र बरिहा, मानसिंग बरिहा, प्रीतम बरिहा, मोहन बरिहा, दर्शन बरिहा, हीरासिंग बरिहा, कृपालू बरिहा, टेकू बरिहा, कृष्णा बरिहा, जगतराम बरिहा, गणेशराम बरिहा, मनोज कुमार, रमनलाल बरिहा, धनसिंग बरिहा, रमेश बरिहा, खेमराज बरिहा, उदेराम बरिहा, भुनेश्वर बरिहा आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
‘छत्तीसगढ़’ से कहा-मैं मानने तैयार नहीं थी इसलिए मारपीट कर जिंदा जलाया गया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मार्च। महासमुंद जिले के पतेरापाली स्थित जय गुरुदेव आश्रम में भोग लगाने को लेकर नाबालिग को जलती लकडिय़ों से जलाने, नाबलिग के मुंह में जलती हुई अंगीठी डालने के मामले में अब नई कहानी सामने आ रही है कि इस आश्रम में अलग-अलग जगहों पर आत्माओं का वास होने की बात बताई जाती है, लोगों को बताया जाता है कि इन सभी आत्माओं को बाबा ने कैद किया हुआ है।
इस आश्रम में एक डायरी रखी हुई है, जिसमें 15 से ज्यादा आत्माओं को अलग-अलग जगहों पर कैद करने का जिक्र है।
यह बातें उस नाबालिग ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताई है। वह अब गंभीर हालत से उबर रही है और बातचीत कर लेती है लेकिन रह-रहकर उसे घटना की याद आती है और सहमकर चुप हो जाती है। इसकी हालत देखकर परिवार वालों ने उसका नाम न छापने की अपील की है।
आरंग के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रही नाबालिग को होश आ चुका है। बातचीत के दौरान वह थोड़ी असहज थी, लेकिन सारी बातें बता रही थीं।
उसने बताया कि आश्रम में उसे बताया गया कि उस आश्रम में दर्जनों आत्माओं का डेरा है। किसी का यज्ञ स्थल पर, किसी का महुआ पेड़ पर तो किसी का आश्रम के कोनों पर वास है।
उसने कहा- मैं स्कूल जाती हूं और इन सब बातों को नहीं मानती। परिवार वाले सब मानते हैं कि आश्रम में आत्माओं का वास है। मुझे आश्रम से जोड़े रखने के लिए ही वहां भेजा गया था। अकेले जानकर मुझे आत्माओं के बारे में जानकारी देना शुरू हुआ। कहा गया कि मेरे अंदर बुरी आत्मा का वास है इसलिए उसे निकालना जरूरी है। पूजा, आरती, भोग के बाद प्रसादी खाने कहा गया। मैंने अस्वीकार कर दिया। फिर एक सेवादार ने गुरूमाता और गुरू के आदेश पर जलती अंगीठी लाकर मेरे मुंह में ठूंस दिया। पैर, जांघ, पीठ को जलती लकड़ी से दागा गया। मेरे साथ जमकर मारपीट की गई। मैं रोती-चिल्लाती रही, लेकिन मुझे बचाने कोई नहीं आया। इसी हालत में मुझे एक पेड़ के नीचे रात भर छोड़ दिया गया। दर्द से मैं अधमरी हो गई, तब दूसरे दिन मेरे मां-पिता को जानकारी भेजकर मुझे वहां से निकाला गया।
मालूम हो कि इस मामले में पहले ही आरोपी सेवादार नरेश पटेल, भोजराम साहू और राकेश दीवान को गिरफ्तार कर किया। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और आश्रम के संचालक रमेश ठाकुर को भी धर दबोचा, लेकिन गुरूमाता कौन है और उनके खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई है? बहरहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के दिन पूजा के लिए परिवार के साथ आश्रम पहुंची थी। पूजा के बाद परिवार वापस अपने घर लौट आया था, भाई के साथ नाबालिग को वहीं आश्रम में ही छोड़ दिया था। दूसरे दिन भाई भी घर लौट आया और उसी शाम पूजा के समय बच्ची का यह हाल हुआ था। पूजा के दौरान ही सेवादारों के साथ पूजा-पाठ को लेकर विवाद हुआ था। आश्रम के सेवादारों ने नाबालिग लडक़ी के साथ जमकर मारपीट की। इतने पर भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने उसके मुंह में जलती लकड़ी ठूंस दी। शरीर के हर अंग को जलती हुई अंगीठी से दाग दिया गया।
पीडि़ता नाबालिग ने पुलिस को एक डायरी के बारे जानकारी दी थी। वह अब पुलिस के पास है। इस डायरी में सनसनीखेज जानकारियां दर्ज हैं। डायरी में भूत-प्रेत को काबू करने का दावा है। इसमें अलग-अलग जगहों पर आत्माओं को कैद करने की जानकारी है। डायरी में 15 से ज्यादा आत्माओं को अलग-अलग जगहों पर कैद करने का जिक्र है।
रायपुर, 11 मार्च। एक द्रोणिका उत्तर छग से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 kms. ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके कारण दक्षिण छग में एक दो स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है । इससे पहले शुक्रवार रात को जगदलपुर के बाद आज शाम 5 बजे महासमुंद के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि कल रविवार को, हवा की दिशा में परिवर्तन संभावित है । इसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु वृद्धि का क्रम लगातार जारी रहने की संभावना है ।14 मार्च या उसके के बाद प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन होने की सम्भावना है ।
महासमुंद,11 मार्च। विश्व ग्लाकोमा सप्ताह राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 12 मार्च से 18 मार्च 2023 तक विश्व ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाएगा। प्रति वर्ष मार्च के द्वितीय सप्ताह में ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाता है। जिसके तहत् ग्लाकोमा (काला मोतियाबिंद) के मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जाता है और आंखों में आने वाले स्थायी दृष्टिहीनता को दूर किया जा सकता है।
निलेश क्षीरसागर कलेक्टर महासमुंद एवं डॉ.एस.आर.बंजारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के निर्देशानुसार, डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्वनियंत्रण) के मार्गदर्शन में रोहित कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से जनसामान्य को जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्लाकोमा(काला मोतियाबिंद) के मरीजों की पहचान एवं उपचार की जानाकरी दी जाएगी।
इस दौरान समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में ग्लाकोमा स्क्रीनींग कैम्प का आयोजन कर नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्क्रीनींग किया जाएगा। इस अवसर पर नि:शुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा।
ग्लाकोमा के संभावित मरीजों को जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज/एन.जी.ओ. ओ उपचार हेतु रेफर किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में डिजिटल माध्यम, सोसल मिडिया के माध्यम से लोगों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, लोकल ग्रामीण स्तर पर कार्यकताओं को शामिल कर उनके माध्यम से ग्लाकोमा की पहचान/उपचार आदि के बारे में बताए जाएंंगे। ताकि ग्लाकोमा से होने वाली स्थायी दृष्टिहीनता को रोका जा सके।
डाक्टरों के अनुसार मोतियाबिंद की तरह ही ग्लाकोमा एक ऐसी आंखों की बिमारी है,जिससे आंखों की रोशनी धीरे-धीरे चली जाती है और लोग अंधे हो जाते हैं। समय पर ग्लाकोमा के रोगी की पहचान एवं उपचार नहीं होने पर व्यक्ति स्थाई रूप से अंधे हो जाते हंै। इसका समय पर पहचान एवं उपचार जरूरी है। इसके लिए 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति अपने आस-पास के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर प्रतिवर्ष आंखों की जांच अनिवार्य रूप से करावें। यह सुविधा जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। सांसद चुन्नी लाल साहू ने एक प्रेसवार्ता में कल कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह अंतिम बजट था। सासंद चुन्नी लाल साहू ने भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत गोल्डी, पवन साहू की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के बजट पर पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि चलाचली की बेला में भूपेश सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे लगता है कि उसने अपना भरोसा खो दिया है। बजट को भरोसे का कहकर राज्य सरकार द्वारा विज्ञापन जारी करना हास्यास्पद है। बजट में आधारभूत संरचना, विकास का अभाव है।
सांसद ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं रखा है। नशा रोकने के लिए बजट में कोई व्यवस्था नहीं है। रायपुर अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन उसका कोई ब्लूप्रिंट प्रस्तुत नहीं किया गया है। दिशाहीन बजटमें शराब बंदी, नशा रोकने, राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। प्राचार्य विहीन महाविद्यालय की स्थापना औचित्यहीन है। शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान ही नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वावलंबी गौठानों की संचालन समिति को देय मानदेय की राशि एक राजनीतिक लूट का हिस्सा है। शासकीय कोष का उपयोग सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के रूप में दिलाने की घोषणा शासकीय धन का राजनीतिक लूट है। कर्मचारियों के दो साल का बकाया बोनस, 18 लाख रजिस्टर्ड बेरोजागी भत्ता, स्वसहायता समूहों के कर्ज माफी, प्रवेश कर, 2 लाख मकान का प्रावधान, संविदा शिक्षाकर्मियों की समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। रायपुर-दुर्ग मेट्रो तो थोथी घोषणा है।
शुक्रवार को नीलामी में समय पर खरीददार उपस्थित नहीं हुए
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। किसानों को उनके धान का करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए भुगतान नहीं करने वाले राइस मिलर तेज प्रकाश चंद्राकार उर्फ तेजा की संपत्ति की नीलामी कल निर्धारित समय शुरू हुई लेकिन समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने से अब यह नीलामी आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे से होगी? अब की बार नीलामी की प्रक्रिया ग्राम साराडीह स्थित महामाया एग्रोटेक व सांई कृपा राईस मिल में ही होगी। यह वह संपत्ति है जिसकी नीलामी के बाद शासन-प्रशासन नीलाम के पैसे को किसानों को जारी करने वाले हैं। इसके साथ ही तेजा के ग्राम बनसिवनी स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी।
नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद कमल नारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिशहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों को भुगतान हेतु बकाया भुगतान राशि 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार 10 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई थी। कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे रखी गई थी परंतु निर्धारित समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने पर नीलाम की प्रक्रिया आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद प्रेमुलाल साहू ने बताया कि ग्राम साराडीह में स्थित महामाया एग्रोटेक का निर्मित गोदाम 3668.80 वर्गमीटर व खाली भूमि एवं सांई कृपा राईस मिल का निर्मित गोदाम 775.44 वर्गमीटर है। परिवर्तित भूमि रकबा 1.21 हेक्टेयर है। सभी का आधार मूल्य 1 करोड़, 64 लाक, 46 हजार 268 रुपए रखी गई है। दोनों फर्म महासमुंद बरोडा बाजार मुख्य मार्ग से लगा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम बनसिवनी स्थित 11एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी जिसका आधार मूल्य 37 लाख, 23 हजार 720 रुपए रखी हुई है। इच्छुक खरीददार 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत साराडीह में उपस्थित होकर आधार मूल्य का 10 प्रतिशत राशि चेक अथवा नगद के रूप में जमा कर नीलाम प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
जिनके नाम पर बोली कटेगी वह कुल मूल्य का 15 प्रतिशत राशि नगद अथवा चेक जमा कर सुरक्षित रख सकते हैं। नीलाम से 15 दिन के भीतर उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। उस समय बाकी 75 प्रतिशत राशि जमा करना होगा।
शुक्रवार को नीलामी में समय पर खरीददार उपस्थित नहीं हुए
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। किसानों को उनके धान का करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए भुगतान नहीं करने वाले राइस मिलर तेज प्रकाश चंद्राकार उर्फ तेजा की संपत्ति की नीलामी कल निर्धारित समय शुरू हुई लेकिन समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने से अब यह नीलामी आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे से होगी? अब की बार नीलामी की प्रक्रिया ग्राम साराडीह स्थित महामाया एग्रोटेक व सांई कृपा राईस मिल में ही होगी। यह वह संपत्ति है जिसकी नीलामी के बाद शासन-प्रशासन नीलाम के पैसे को किसानों को जारी करने वाले हैं। इसके साथ ही तेजा के ग्राम बनसिवनी स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी।
नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद कमल नारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिशहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों को भुगतान हेतु बकाया भुगतान राशि 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार 10 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई थी। कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे रखी गई थी परंतु निर्धारित समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने पर नीलाम की प्रक्रिया आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद प्रेमुलाल साहू ने बताया कि ग्राम साराडीह में स्थित महामाया एग्रोटेक का निर्मित गोदाम 3668.80 वर्गमीटर व खाली भूमि एवं सांई कृपा राईस मिल का निर्मित गोदाम 775.44 वर्गमीटर है। परिवर्तित भूमि रकबा 1.21 हेक्टेयर है। सभी का आधार मूल्य 1 करोड़, 64 लाक, 46 हजार 268 रुपए रखी गई है। दोनों फर्म महासमुंद बरोडा बाजार मुख्य मार्ग से लगा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम बनसिवनी स्थित 11एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी जिसका आधार मूल्य 37 लाख, 23 हजार 720 रुपए रखी हुई है। इच्छुक खरीददार 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत साराडीह में उपस्थित होकर आधार मूल्य का 10 प्रतिशत राशि चेक अथवा नगद के रूप में जमा कर नीलाम प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
जिनके नाम पर बोली कटेगी वह कुल मूल्य का 15 प्रतिशत राशि नगद अथवा चेक जमा कर सुरक्षित रख सकते हैं। नीलाम से 15 दिन के भीतर उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। उस समय बाकी 75 प्रतिशत राशि जमा करना होगा।
शुक्रवार को नीलामी में समय पर खरीददार उपस्थित नहीं हुए
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। किसानों को उनके धान का करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए भुगतान नहीं करने वाले राइस मिलर तेज प्रकाश चंद्राकार उर्फ तेजा की संपत्ति की नीलामी कल निर्धारित समय शुरू हुई लेकिन समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने से अब यह नीलामी आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे से होगी? अब की बार नीलामी की प्रक्रिया ग्राम साराडीह स्थित महामाया एग्रोटेक व सांई कृपा राईस मिल में ही होगी। यह वह संपत्ति है जिसकी नीलामी के बाद शासन-प्रशासन नीलाम के पैसे को किसानों को जारी करने वाले हैं। इसके साथ ही तेजा के ग्राम बनसिवनी स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी।
नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद कमल नारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिशहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों को भुगतान हेतु बकाया भुगतान राशि 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार 10 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई थी। कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे रखी गई थी परंतु निर्धारित समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने पर नीलाम की प्रक्रिया आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद प्रेमुलाल साहू ने बताया कि ग्राम साराडीह में स्थित महामाया एग्रोटेक का निर्मित गोदाम 3668.80 वर्गमीटर व खाली भूमि एवं सांई कृपा राईस मिल का निर्मित गोदाम 775.44 वर्गमीटर है। परिवर्तित भूमि रकबा 1.21 हेक्टेयर है। सभी का आधार मूल्य 1 करोड़, 64 लाक, 46 हजार 268 रुपए रखी गई है। दोनों फर्म महासमुंद बरोडा बाजार मुख्य मार्ग से लगा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम बनसिवनी स्थित 11एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी जिसका आधार मूल्य 37 लाख, 23 हजार 720 रुपए रखी हुई है। इच्छुक खरीददार 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत साराडीह में उपस्थित होकर आधार मूल्य का 10 प्रतिशत राशि चेक अथवा नगद के रूप में जमा कर नीलाम प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
जिनके नाम पर बोली कटेगी वह कुल मूल्य का 15 प्रतिशत राशि नगद अथवा चेक जमा कर सुरक्षित रख सकते हैं। नीलाम से 15 दिन के भीतर उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। उस समय बाकी 75 प्रतिशत राशि जमा करना होगा।
'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद विधानसभा के चारों मंडल की बैठक राष्ट्रपति अभिभाषण के प्रसार के लिए प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा एवं जिला संयोजक ललिता अग्रवाल की उपस्थिति में आहुत हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र आने वाले समस्त शक्ति केन्द्रों के कार्य का विभाजन किया गया एवं 17 मार्च से लेकर 25 मार्च तक करने का आग्रह किया गया। ललिता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पहली बार एक आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति बनी है और संसद के दोनों सदनों में उनका उदबोधन ऐतिहासिक रहा। उनके उदबोधन में वंचित एवं गरीब वर्ग के उत्थान को लेकर जो बातें कही गयी हैं, वो जन जन तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होने कहा कि उनके भाषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी गंभीर है एवं उसने राष्ट्रीय स्तर पर निणर्य लिया है कि देश के प्रत्येक शक्ति केन्द्रों जो मतदान केन्द्रों को मिलाकर बने हंैं, उसमें सभा का आयोजन कर राष्ट्रपति अभिभाषण का पठन करना है एवं जनता के सवालों का जवाब देना है।
इस कार्य हेतु चारों मंडलों में महासमुंद शहर से देवीचंद राठी मौहारीभांठा, उत्तरा प्रहरे राममंदिर सक्ती, महेन्द्र सिका शिवशक्ति, सुभाष नगर, जितेन्द्र साहू पिटियाझर, महामाया, पप्पूठाकुर इमली भांठा, पुराना गंजपरा, महासमुंद ग्रामीण लक्ष्मीकांत तिवारी झालखम्हरिया, कोसरंगी, बेमचा, भामिनी चन्द्राकर बेलसोंडा, घोड़ारी, किसनू यादव परसदा, खट्टी, मेघराज चन्द्रसेन बरोण्डा बाजार, बम्हनी, बल्लू यादव लाफिन, सोरिद को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सिरपुर तुमगांव से लाला निषाद, अमलोर, पीढ़ी, शंकर ध्रुव, सिरपुर, गोपी साहू, अचानकपुर, कंापा, जलकी राकेश चन्द्राकर, भोरिंग, तुमगांव, तेजराम साहू अछोला, बिरकोनी, शारदा पुष्पाकर गढ़सिवनी, सुखीराम हिरवानी सिरपुर, झलप पटेवा मण्डल से धरम पटेल, पटेवा, चंदन पटेल, सिनोधा प्रेम यादव, बावनकेरा सन्तु यादव को कोलपदर शक्तिकेन्द्र के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
महासमुंद, 11 मार्च। महिला दिवस पर ग्राम पिलवापाली में विशेष शिविर आयोजित की गई। यहां उपस्थित लोगों को न्यायाधीश प्रतीक टेम्भुरकर ने कानून की जानकारी दी। ग्राम पिलवापाली में आयोजित उक्त शिविर में तारा अग्रवाल व महिला बाल विकास सुपरवाइजर संगीता साहू मौजूद थे। इस अवसर पर न्यायाधीश श्री टेम्भुरकर ने महिला सशक्तिकरण का आशय वर्णित कर स्पष्ट किया कि जिस समाज में महिला जितनी सुरक्षित एवं स्वतंत्र होगी, उस समाज में महिला उतनी ही सशक्त होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों दोनों के प्रति ही निरंतर जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी जैसे घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा, दहेज निवारण कानून, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ, गर्भधारण पूर्व व प्रसव निदान, पीएनडीटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एसिड अटैक, मातृत्व लाभ अधिनियम, बलात्कार एक अपराध, रखरखाव कानून व नि:शुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी।
डा. तारा अग्रवाल ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे शासकीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही महिला बाल विकास सुपरवाइजर संगीता साहू ने महिलाओं के प्रति विभाग की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
6 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा महायज्ञ
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। आगामी छह अप्रैल से शहर के दादाबाड़ा में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री मारूति महायज्ञ के लिए शुक्रवार को विधि विधान से पं. पंकज महाराज के सानिध्य में मुख्य यजमान संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर व उनकी पत्नी निर्मला चंद्राकर ने धरती पूजन किया। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य व नगरवासी मौजूद थे जिन्होंने मां धरती व मुख्य खंभ का पूजन किया। इस दौरान सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया।
शुक्रवार की सुबह शहर के दादाबाड़ा में श्री मारुति महायज्ञ के लिए धरती पूजन का कार्यक्रम आयोजित था। जिसमें नगर पुरोहित प.ं पंकज महराज के सानिध्य में धरती पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य यजमान के रूप में संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर व उनकी पत्नी निर्मला चंद्राकर की उपस्थिति में विधि विधान से महायज्ञ के लिए पूजा अर्चना की गई। बाद इसके श्री मारुति महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने जिम्मेदारी तय की गई।
साथ ही यज्ञ मंडप, प्रवचन मंडप, भंडारे को लेकर भी समिति के सदस्यों के बीच चर्चा हुई। बताया गया कि यहां 21 कुंड का निर्माण होना है जिसमें सौ जोड़ा यज्ञ में शामिल होंगे। धरती पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, डा. रश्मि चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, बाबूलाल साहू, राजेश लूनिया, नुकेश चंद्राकर, जागेश्वर चंद्राकर, ढेलू निषाद, जसबीर ढिल्लो, हार्दिक सोना, राजू यादव, गोविंद साहू के अलावा सैकड़ों लोग आदि मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। हत्या का अपराध साबित होने पर न्यायाधीश भीष्म प्रसााद पांडेय ने धारा 302 के तहत कोमाखान थाना क्षेत्र के द्वारतला कला निवासी 50 वर्षीय हेमलाल सेन उर्फ झबलू को आजीवन कारावास की सजा के अलावा एक हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर आरोपी को तीन माह अतिरिक्त दंड का प्रावधान किया गया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 7 जुलाई 2020 को सुबह 6 बजे द्वारतला कला निवासी धनेश कुमार सेन गांव के खार की ओर फूटू खोजने गया था। साढ़े 6 बजे वह घर लौट रहा था, तभी उसकी पत्नी बसंती बाई घर के सामने जोर जोर से चिल्ला रही थी कि उसकी सास बिसाहीन बाई को झबलू सेन टंगिये से मारकर भाग गया है। सुनते ही धनेश आरोपी झबलू को पकडऩे उसके पीछे भागा। वह वापस घर आया तो उसकी मां की सांस चल रही थी। जिसे इलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के दिन आरोपी धनेश के घर आया था। उस वक्त घर में बिसाहीन के अलावा उसकी बहू और नाती घर में थे, जबकि धनेश खेत की ओर फूटू के लिए गया। धनेश को देखकर बहू बसंती चाय बनाने लगी और नाती बाड़ी की ओर जाने लगा। तभी नाती मुकेश ने देखा कि हेमलाल उर्फ झबलू उसकी दादी के सिर में टंगिए से वार कर रहा था। चश्मदीद बच्चे ने कोर्ट में गवाही दी-पहले वार पर दादी बेंच पर गिर गई थी। इसके बाद आरोपी ने पुन: उसे टंगिये से मारा। मंैने टंगिया छीनने की कोशि भी की तो मुझे भी आरोपी ने मारने का प्रयास किया। इसी बीच मां बसंती चाय लेकर आई और उसने भी घटना को देखा फिर चिल्लाते हुए बाहर निकली। इसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा और भागते हुए कहा कि सबको मार दूंगा।
अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक भूपेन्द्र चंद्राकर ने पैरवी की।
पिथौरा, 10 मार्च। विकासखण्ड के ग्राम कौहकूड़ा निवासी सेवानिवृत शिक्षक जय लाल निर्मलकर (94 वर्ष) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे गत वर्ष तक स्वयं दुपहिया चलाकर पिथौरा पहुंचते थे एवं यहां अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रति सप्ताह स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित करते थे। विगत वर्ष ही अत्यधिक उम्रदराज होने के कारण दुपहिया नहीं चला पा रहे थे। इसलिए अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती मरीजों को फल वितरण नहीं कर पा रहे थे।
महासमुंद,10 मार्च। जिले के थाना कोमाखान के थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरन्धर की टीम ने 6 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर 2 लोगों को मोटर साइकिल में 9 किलो गांजा ले जाते हिरासत में लिया है।
आरोप है कि दोनों ओडि़शा से खरीदकर यह गांजा महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ़ ला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों को टेमरी नाका एनएच 353 में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलसि को आरोपियों ने अपना नाम पता सुदामा राणा उम्र 24 साल निवासी जगन्नाथ पाली , मुकुंद नाइक उम्र उम्र 20 साल निवासी दुहेलपड़ा थाना कोमना ओडिशा बताया है। दोनों के कब्दे से 9 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मार्च। सरायपाली पुलिस ने भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका के सामने एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 2 पॉलिथीन में भरा लगभग 50 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 10 हजार रुपए बरामद किया। यहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गेश कुमार निषाद भंवरपुर रोड पुष्प वाटिका के सामने भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम रवाना हुई और पुष्प वाटिका के सामने पहुंचकर दुर्गेश कुमार निषाद उम्र 19 साल साकिन वीरेंद्र नगर वार्ड नंबर 02 सरायपाली को हिरासत में लिया।