छत्तीसगढ़ » खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
गंडई, 19 अक्टूबर। किसान सेवा सप्ताह गंडई में भी मनाया जा रहा है। किसान न्याय योजना और सहायता राशि एक साथ मिलने से किसानों में हर्ष है।
ज्ञात हो कि किसानों को बीते दिनों राजीव गांधी, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, गोधन न्याय योजना एवं केंद्र से सहायता राशि योजना के पात्र हितग्राहियों को एक साथ मिल रहा है, ताकि किसान दीपावली त्यौहार धूमधाम से मना सके।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दीपावली पर्व के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत 17 अक्टूबर को किसान, मजदूर, गोपालक के खातों में पैसे हस्तांतरण किया गया। जिसके उपलक्ष्य में किसान सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित गंडई कृषि उपज मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चन्देल, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, रूखमणी देवांगन, सुरेंद्र जयसवाल, अयूब कुरैशी, उषा रात्रे, हबीब खान, क्रांति ताम्रकार, मोशिन खान, इजराईल खान, दिनेश रजक एवं कांग्रेसी नेताओं ने अतिथि किसानों का स्वागत मिठाई खिलाकर एवं तिलक लगाकर किया।
कांग्रेसियों ने राशि आहरण करने वाले किसानों की सुविधा के लिए पंडाल, चाय व पानी की व्यवस्था की थी। इधर किसानों ने उनके खातों में राशि आने और कांग्रेसियों द्वारा उचित बंदोबस्त किए जाने को लेकर खुशी जाहिर की।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 18 अक्टूबर। दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम के तहत 16 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की शुरुआत हुई।
सबसे पहले शाम 4 बजे से लोकनिर्माण आफिस स्थित हनुमान मंदिर से भजन कीर्तन के साथ 11, महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकालीं, जिसमें सबसे पहले पंक्ति पर लाल अशोक सिंह ने अपने हाथों में ठाकुर देव को उठाए व युवरानी सी.देवी सिंह ने अपने सर पर श्रीमद् भागवत कथा को रखकर कलश यात्रा के साथ निकली साथ में आगे कथा व्यास भूपत नारायण शुक्ला साथ में रहे, उनके साथ राजकुमार भवानी बहादुर सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, राजा आर्याव्रत सिहं सहित अपने सर पर कलश लिए महिलाएं निता सिंह गहरवार, आर्या सिंह, पूजा सिंह, नीलू सिंह, नियोगिता सिंह, दिपाली सिंह, सरिता सिंह, पूनम सिंह, रोशनी सिंह कलशयात्रा में शामिल रहीं।
कलशयात्रा कथा स्थल रानी रश्मि देवी नगर पहुंची, फिर कथा व्यास भूपत नारायण शुक्ला ने भागवत कथा की पूजा अर्चना राजकुमारी उज्ज्वला देवी सिंह,रानी पद्मादेवी सिंह राजकुमार भवानी बहादुर सिंह, युवरानी सी.देवी सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, राजा आर्याव्रत सिंह से करवाई, उसके बाद प्रथम दिवस का श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा गौकर्ण प्रतिष्ठा से शुरू हुई,जो रात 8 बजे तक चली।

गंडई, 16 अक्टूबर। एक नाबालिग युवती दशहरा पर्व देखने के नाम पर घर से निकली थी, जो अब तक घर नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और अन्य स्थानों पर पतासाजी के बाद भी उसकी खबर नहीं मिल पाई। तत्पश्चात परिजनों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव थाना क्षेत्र के एक परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गत् 6 अक्टूबर को दशहरा देखने के नाम पर शाम को घर से निकली थी जो आज तक घर वापस नहीं लौटी है। परिजनों का कहना है कि वह अपने स्तर पर घर, परिवार, रिश्तेदार, परिचितों तथा युवती की सहेलियों से भी पूछताछ की गई, पर कहीं पता नहीं चल पाया। युवती के परिजनों ने मोहगांव थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया।
गंडई, 16 अक्टूबर। ग्राम पंचायत लालपुर में गत् दिनों माता अहिल्या देवी की मूर्ति स्थापना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती वर्मा ने समाज की मांग पर समाज के लिए भवन निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नीलाम्बर वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, मंडी अध्यक्ष संजू चंदेल, जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव वर्मा, विनोद ताम्रकार, गोविंद धनकर, पार्षद दिलीप ओगरे, हबीब खान, नारायण चतुर्वेदी, भूषनमणि झा, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, असरफ सिद्दीकी, निरंजन धनकर, ताराचंद बंजारे, पुलेंद्र वर्मा, आत्मा वर्मा, योगेश धनकर, झंगलू साहू आदि उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 16 अक्टूबर। बिजली विभाग द्वारा त्योहार को देखते हुए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। खैरागढ़ से छुई खदान गंडई सहित साले वारा और वनांचल के सभी फीडरो उप केंद्रों में मरम्मत और रखरखाव कार्य कराए जा रहे हैं। 12 अक्टूबर से शुरू हुआ मेंटेनेंस कार्य 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान संबंधित इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी।
खैरागढ़ के कॉलेज फीडर 16 को सिविल लाइन ,18 को शहर में मरम्मत होगी। बिजली पोल तार-तार ट्रांसफार्मरों में सुधार मरम्मत रखरखाव की कार्रवाई 12 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। खैरागढ़ शहर में 18 अक्टूबर को सिविल लाइन इलाके को छोड़ बाकी जगहों पर मरम्मत और रखरखाव सुधार कार्य किया जाएगा। शहर में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली लाइन पूरी तरह बंद रहेगी।
15 अक्टूबर को खैरागढ़ शहर के कॉलेज फीडर में इंद्रलोक सिटी, बीटीआई ,अटल आवास, केंद्रीय विद्यालय सहित फीडर के ग्राम की लाइन बंद रहेंगे। रविवार 16 अक्टूबर को खैरागढ़ शहर के सिविल लाइन फीडर में आने वाले सिविल लाइन ,राज फैमिली, संगीत विश्वविद्यालय, पालीटेक्निक कालेज फीडर की लाइने सुधार के लिए बंद रखी जाएगी । 17 अक्टूबर को जालबांधा के पेटी पुराना फीडर, गंडई फीडर ,मंडला से अमलीपाड़ा, न्यू पाडादाह और बै हाटोला फिडर की लाइने बंद रहेगी। इसी तरह 12 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक यह मरम्मत अभियान बिजली विभाग द्वारा चलाया जाएगा। दीपावली त्यौहार में कहीं अंधेरा न हो इसलिए यह सुधार कार्य का जरूरी अभियान चलाया जा रहा है।

अंबागढ़ चौकी, 15 अक्टूबर। शहर के पटेलपारा में एक जहरीले सर्प के काटने से मां और उसके 5 माह के मासूम की मौत का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार जहरीले सांप ने 30 वर्षीय महिला रमशिला को काट लिया था। इस बात से अंजान रमशिला ने अपनी बच्ची को जब दूध पिलाया, तब तक सांप का जहर रमशिला के शरीर में फैल चुका था। इस कारण दूध पीने के दौरान जहर 5 माह की बच्ची सोनिका के शरीर में प्रवेश कर फैल गया। शरीर में फैले जहर से बच्ची की मौत हो गई। वहीं सांप के डसने की बात पता चलने पर रमशिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आनन-फानन में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा रहा था। वहीं रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले की विवेचना अंबागढ़ चौकी पुलिस कर रही है।
खैरागढ़, 13 अक्टूबर। मां दंतेश्वरी की नगरी खैरागढ़ में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन बुधवार को स्थानीय राजा दिलीप सिंह मंगल भवन में नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन एवं पार्षदों द्वारा चिकित्सक डॉ. किरण झा के नेतृत्व में किया गया।
इस शिविर में शुगर जांच, हीमोग्लोबिन जांच, नेत्र जांच व अन्य जांच नि:शुल्क किया गया। इस शिविर में विशेषकर गरीब कामकाजी महिलाओं व पुरुषों की जांच की गई, जिससे 45 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में डॉ. किरण झा द्वारा मौसम के अनुकूल खानपान व सावधानी बरतने का सलाह दिया गया। आयोजन में नेत्र चिकित्सक दुर्गेश नंदिनी, शिवाय डायग्नोस्टिक सेंटर, एमक्यूर फार्मा का विशेष सहयोग रहा।
पीडि़त किसानों ने कलेक्टर के समक्ष रखी मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 13 अक्टूबर। फसल क्षतिपूर्ति राशि की मांग को लेकर पीडि़त किसानों ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। साथ ही क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग रखी।
पीडि़त किसानों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जोम, गर्रा, मानिकचौरी क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों में खरबूजा की फसल लिए थे। इस दौरान अधिक वर्षा के चलते उनका खरबूजा की फसल खराब हो गया था, जिसे लेकर क्षेत्र के हल्का पटवारी से मुआयना करवाया गया था। पटवारी द्वारा मौका मुआयना किए जाने के बाद कुछ किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि मिली थी। वहीं कुुछ किसान अपनी क्षतिपूर्ति की राशि का इंतजार कर रहे थे।
इधर किसानों द्वारा तहसील कार्यालय में जानकारी लेने पर पता चला कि वंचित किसानों का प्रकरण पटवारी द्वारा जमा ही नहीं किया गया था। सालभर चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें क्षतिपूर्ति की राशि आज तक नहीं मिला। इस दौरान किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव जंघेल किसान संतुराम, नोहरराम, जगदेव, प्रेमलाल, रामसहाय, खेतहा एवं अन्य किसान शामिल थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 13 अक्टूबर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और नहीं देने पर पिटाई करने की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अमलीडीहकला निवासी प्रार्थी ने छुईखदान थाना में लिखित शिकायत देते बताया कि वह जब छुईखदान मेन चौक में खड़ा था, तभी एक व्यक्ति उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया, नहीं देने पर लात-घूसों से मारपीट करते गाली-गलौज किया।
प्रार्थी नीलेन्द्र वर्मा (30 वर्ष) ने 11 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 अक्टूबर को रात्रि करीब 8.55 बजे जयस्तंभ चौक छुईखदान में संजू यादव एवं अपने एक साथी के साथ प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर गाली देते जान से मारने की धमकी देते मारपीट की। रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छुईखदान थाना ने टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई करते आरोपी संजू यादव (21 वर्ष) डिपरापारा छुईखदान एवं रवि तंबोली (26 वर्ष) बरईपारा छुईखदान को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
गंडई, 12 अक्टूबर। आंखों के सामने जेवरात की सफाई कराने वाले एक दंपत्ति को एक ठग ने नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के मोहगांव में फेरीवाले ने तांबा, पीतल के बर्तन समेत सोना-चांदी को चमकाने का पावडर बिक्री करना बताया। इस पर एक महिला ने 35 तोला चांदी का लच्छा साफ करने दिया और फेरी वाले ने चांदी चमकाने के बहाने 16 तोला चांदी को झाड़ लिया। उक्त मामले को लेकर मोहगांव थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव के रहने वाले रमेश रजक (42 वर्ष) ने मोहगांव पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 12 से एक बजे के मध्य घर में एक व्यक्ति आया और कहा कि मैं तांबा, पीतल के बर्तन चमका देता हूं। जिसका पावडर का प्रचार-प्रसार कर रहा है। साथ ही सोना-चांदी को भी चमकाने की बात उक्त व्यक्ति द्वारा कहा गया। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अजय शाह बिहार बताया। इस दौरान रमेश की पत्नी चांदी की एक जोड़ी लच्छा जिसे सात साल पहले खरीदा था, जो 35 तोला था, जिसे साफ करने उक्त व्यक्ति को दिया। साफ होने के बाद लच्छा का वजन कम लगा। इस पर पैलीमेंटा में हेमू सोनी के समक्ष लच्छा का वजन कराया तो उसका वजन 19.65 ग्राम ही बचा था। बाकी को उक्त व्यक्ति द्वारा साफ करने के बहाने धोखाधड़ी कर चांदी को झाड लिया था। जिससे शिकायतकर्ता को 10 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
इस मामले में मोहगांव थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने बताया कि जालसाजी करने वाले के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। जल्द ही उक्त आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 12 अक्टूबर। जिला युवा कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी का मंगलवार को गंडई के रेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी का फूलमाला से स्वागत करते शुभकामनाएं दी।
मिली जानकारी के अनुसार नवीन जिला को लेकर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस युवा अध्यक्ष के पद पर चुनाव करवाया था। जिसमें लोगों को ऑनलाइन वोटिंग करना था। उक्त पद को लेकर युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें गुलशन तिवारी ने सर्वाधिक मत प्राप्त किया था। उन्हें जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन किया गया। इसके बाद उनका मंगलवार को प्रथम आगमन गंडई के रेस्ट हाउस में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया।
गंडई, 12 अक्टूबर। घर के सामने गाली-गलौज करने के मामले में शिकायत होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को पकडक़र न्यायालय में पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार गंडई थाना क्षेत्र की एक महिला ने गत् दिनों गंडई थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि गंडई के टिकरीपारा निवासी एक युवक उसके घर के सामने यदा-कदा आ जाता है और गाली-गलौज करते अभद्रतापूर्वक उसे परेशान करता है। बार-बार मना करने पर भी लगातार परेशान किया जा रहा है। इस पर गंडई पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता ने टिकरीपारा निवासी हिरोब सेन 30 वर्ष के खिलाफ अपने घर के सामने उससे गाली-गलौज करते लगातार परेशान करने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। इस पर गंडई थाना में धारा 151, 107, 116 (3) दर्ज कर मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है और न्यायालय में पेश किया।
गंडई, 7 अक्टूबर। नवरात्र पर्व के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जसगीत और भक्तिमय माहौल में किया गया। नगर के दुकाला चौक वार्ड नं. 7 में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पंडरिया के गांधी चौक स्थित नदी में किया गया। इस दौरान सिमगा से पहुंची टीम ने 16 नग बड़े-बड़े बाना को अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में घुसाकर प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल होकर साथ चलते नजर आए।
श्री हरदेव लाल सांग सेवा समिति सिमगा को दुकाला चौक में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए आमंत्रित किया गया था। उक्त समिति विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। विसर्जन के दौरान जसगीत में भक्त झूमते नजर आए। वहीं डीजे की धुन में युवा वर्ग थिरकते नजर आए।