खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

देवव्रत सिंह की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह शुरू
18-Oct-2022 4:55 PM
देवव्रत सिंह की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 18 अक्टूबर।
दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम के तहत 16 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा की शुरुआत हुई।

सबसे पहले शाम 4 बजे से लोकनिर्माण आफिस स्थित हनुमान मंदिर से भजन कीर्तन के साथ 11, महिलाएं कलश यात्रा लेकर निकालीं, जिसमें सबसे पहले पंक्ति पर लाल अशोक सिंह ने अपने हाथों में ठाकुर देव को उठाए व युवरानी सी.देवी सिंह ने अपने सर पर श्रीमद् भागवत कथा को रखकर कलश यात्रा के साथ निकली साथ में आगे कथा व्यास भूपत नारायण शुक्ला साथ में रहे, उनके साथ राजकुमार भवानी बहादुर सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, राजा आर्याव्रत सिहं सहित अपने सर पर कलश लिए महिलाएं निता सिंह गहरवार,  आर्या सिंह, पूजा सिंह, नीलू सिंह, नियोगिता सिंह, दिपाली सिंह, सरिता सिंह,  पूनम सिंह, रोशनी सिंह कलशयात्रा में शामिल रहीं।
 

कलशयात्रा कथा स्थल रानी रश्मि देवी नगर पहुंची, फिर कथा व्यास भूपत नारायण शुक्ला ने भागवत कथा की पूजा अर्चना  राजकुमारी उज्ज्वला देवी सिंह,रानी पद्मादेवी सिंह राजकुमार भवानी बहादुर सिंह, युवरानी सी.देवी सिंह, राजकुमारी शताक्षी देवी सिंह, राजा आर्याव्रत सिंह से करवाई, उसके बाद प्रथम दिवस का श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा गौकर्ण प्रतिष्ठा से शुरू हुई,जो रात 8 बजे तक चली।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news