खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तिवारी का स्वागत
12-Oct-2022 3:16 PM
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तिवारी का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 12 अक्टूबर।
जिला युवा कांग्रेस के प्रथम जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी का मंगलवार को गंडई के रेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और सर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी का फूलमाला से स्वागत करते शुभकामनाएं दी।

मिली जानकारी के अनुसार नवीन जिला को लेकर कांग्रेस ने जिला कांग्रेस युवा अध्यक्ष के पद पर चुनाव करवाया था। जिसमें लोगों को ऑनलाइन वोटिंग करना था। उक्त पद को लेकर युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें गुलशन तिवारी ने सर्वाधिक मत प्राप्त किया था। उन्हें जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आसीन किया गया। इसके बाद उनका मंगलवार को प्रथम आगमन गंडई के रेस्ट हाउस में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news