खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

फसल क्षतिपूर्ति की राशि की मांग की गुहार
13-Oct-2022 2:52 PM
फसल क्षतिपूर्ति की राशि की मांग की गुहार

पीडि़त किसानों ने कलेक्टर के समक्ष रखी मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 गंडई, 13 अक्टूबर।
फसल क्षतिपूर्ति राशि की मांग  को लेकर पीडि़त किसानों ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।  साथ ही क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग रखी।

पीडि़त किसानों ने बताया कि वर्ष 2020-21 में जोम, गर्रा, मानिकचौरी क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों में खरबूजा की फसल लिए थे। इस दौरान अधिक वर्षा के चलते उनका खरबूजा की फसल खराब हो गया था, जिसे लेकर क्षेत्र के हल्का पटवारी से मुआयना करवाया गया था। पटवारी द्वारा मौका मुआयना किए जाने के बाद कुछ किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि मिली थी। वहीं कुुछ किसान अपनी क्षतिपूर्ति की राशि का इंतजार कर रहे थे।

इधर किसानों द्वारा तहसील कार्यालय में जानकारी लेने पर पता चला कि वंचित किसानों का प्रकरण पटवारी द्वारा जमा ही नहीं किया गया था। सालभर चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें क्षतिपूर्ति की राशि आज तक नहीं मिला।  इस दौरान किसान कांग्रेस अध्यक्ष कामदेव जंघेल किसान संतुराम, नोहरराम, जगदेव, प्रेमलाल, रामसहाय, खेतहा एवं अन्य किसान शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news