छत्तीसगढ़ » रायपुर
रायपुर, 21 जनवरी। रविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया की संघ की पहल पर विवि से मान्यता प्राप्त चारों संघों की बैठक कर एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। बैठक में संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की सिर्फ एक मांग सातवें वेतनमान के एरियर्स पर आम सहमति बनी। उनका यह एरियर्स पिछले 5 साल से लंबित है।
बैठक में चारों कर्मचारी संगठनों को मिलाकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया। बैठक में विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.शम्स परवेज, सचिव डॉ.रविंद्र ब्रहमे, अनुसूचित जाति जनजाति परिषद अध्यक्ष जी, पी पुरेना, सचिव रामजी मंडावी, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ.गोपाल चंद्राकर, सचिव चन्द्र प्रकाश राठौर शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि हफ्तेभर में शासन को पत्र लिखा जाए, जिसमें यह भी उल्लेख किया जाए कि 15 फरवरी तक बिना भेदभाव के शासन के कर्मचारियों की भांति सातवें वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की जाए। इसके बाद वे सभी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. निस्तार कुजूर, डॉ.मनीष रॉय, अंजू ठावरे, रेणु नवरंगे, निशा ठाकुर, कुमार सोनवानी, सुनील नामदेव, दीपक नेताम, डॉ. सूर्यकांत वर्मा आदि भी उपस्थित थे।
रायपुर, 21 जनवरी। राजधानी में बुधवार को सिक्खों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की 355 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर गोविंद नगर पंडरी गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया तथा रागी जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। सुबह से गुरुद्वारे में अरदास,भजन कीर्तन और गुरु गोविंदसिंह जयंती की बधाई देने का दौर चलता रहा। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया।
पंडरी स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जसपाल सिंह चावला ने बताया कि कोरोना काल में एहतियात बरतते हुए गुरुद्वारे में हर्षोल्लास के साथ गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई। प्रकाश पर्व के अवसर पर गंगानगर के सुप्रसिद्ध रागी भाई गगनदीप सिंह, रुद्रपुर वाले गुरविंदर सिंह और स्थानीय रागी हरमिंदर सिंह और अमरसिंह ने गुरुवाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। दोपहर में लंगर की सेवा बरती गई। रागी जत्थे द्वारा रात 8 बजे से कीर्तन की रसधारा बहाई गई।
रायपुर, 21 जनवरी। रायपुर मशीनरी मर्चेंट असोसिएशन द्वारा विगत दिवस पर्यावरण प्रेमी मोहन वलर्यानी को कोरोना योद्धा सम्मानसे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमरजीत भगत, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर , संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी , सचिव अनिल दुग्गड़ सहित समस्त गणमान्य जन मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी। सरजू बांधा गार्डन में विगत दिवस हुई बैठक में सरजू बांदा नया तालाब श्मशान घाट विकास समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव सतनाम पनाग ने नगर निगम कमिश्नर और महापौर एजाज ढेबर से संजय नगर टिकरापारा में स्थित सरजू बांधा में वाटर स्र्पोट्स की मांग करने का निर्णय लिया गया।
माधव लाल यादव ने बताया कि संजय नगर टिकरापारा में स्थित सरजू बांधा नया तालाब जो कि लगभग 40 एकड़ में फैला हुआ है उसमें सरजू बांद्रा गार्डन का भी निर्माण किया गया है। यहां रोजाना सैकड़ों शहरवासी मनोरंजन के लिए आते हैं। टिकरापारा संजय नगर आरडीए कॉलोनी के पास स्थित इस तालाब में अगर वाटर स्पोर्ट्स विकसित किया जाए तो नगर निगम को अतिरिक्त आय भी होगी और लोगों को मनोरंजन का एक नया साधन भी उपलब्ध हो जाएगा।
बैठक में वार्ड पार्षद समीर अख्तर ,टिकरापारा वार्ड पार्षद चंद्र पाल धनगर की सहमति से उक्त प्रस्ताव महापौर को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के सदस्यों में राकेश यादव,विक्की साहू, योगेश साहू, कुलदीप साहू, भूपेंद्र साहू लकी साहू, लकी ठाकुर, राकेश सिंह, जगदीश ठाकुर, अमित साहू, राम यादव, दीपक यदु, लोकेश यादव, मोहन तारक, नीता जैन संगीता तिवारी मीना यादव, संगीता यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
मोहन मरकाम ने की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर/रायपुर, 20 जनवरी। बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय का कॉलर पकड़ऩे वाले ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को पद से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया है। आज-कल में नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस के अधिकृत सूत्रों ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन को पद से बर्खास्त करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए नाम मांगे गए हैं, और स्थानीय प्रमुख नेताओं से चर्चा कर आज-कल में फैसला लिया जाएगा।
सीएम भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास के दौरान न्यू सर्किट हाऊस में मामूली बात पर ब्लॉक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन ने विधायक शैलेष पाण्डेय का कॉलर पकड़ लिया था। पाण्डेय ने इसकी शिकायत पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे से की थी। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मरकाम ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। जांच समिति में उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, कन्हैया अग्रवाल और पीयूष कोसरे थे।
जांच समिति ने घटना स्थल पर मौजूद करीब 40 नेताओं के बयान लिए थे। ज्यादातर नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा विधायक से दुव्र्यवहार की पुष्टि की थी। जबकि ब्लॉक अध्यक्ष ने घटना से इंकार किया था। ब्लॉक अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं करने के लिए काफी दबाव भी था। ब्लॉक अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मुस्लिम समाज के नेताओं ने विधायक शैलेष पाण्डेय से चर्चा की थी। मगर पार्टी ने जांच रिपोर्ट पर सख्त कार्रवाई का मन बना लिया था।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम ने फरसगांव से रायपुर आने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष को बर्खास्त करने की अनुशंसा की। नए ब्लॉक अध्यक्ष के लिए जावेद मेनन, शहजादी कुरैशी और एक नाम की चर्चा है। स्थानीय नेताओं से चर्चा कर आज शाम तक तीनों में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सौदान सिंह के मंगलवार को यहां पहुंचने पर मुलाकातियों का तांता लगा रहा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भूपेन्द्र सिंह सवन्नी और पवन साय ने उनसे चर्चा की। इसके अलावा पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सुभाष राव, छगन लाल मूंदड़ा सहित अन्य नेता उनसे मिलने पहुंचे, और नए दायित्व के लिए बधाई दी। श्री सिंह चार दिन यहां रहेंगे। उनसे मिलने प्रदेशभर से पार्टी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौठानों में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, वन क्षेत्रों के समूहों द्वारा लघु वनोपज के प्रसंस्करण से तैयार किए जा रहे उत्पादों जैसे शहद, वनौषधि, बस्तर शिल्प की कलाकृतियां, हैण्डलूम वस्त्र, कोसा वस्त्र जैसे विशिष्ट उत्पाद शहरी क्षेत्रों में एक ही छत के नीचे बिक्री के लिए उपलब्ध कराने के लिए ‘‘सीजी मार्ट‘‘ प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में महिलाओं के उत्पादों की बिक्री हो और इसका लाभ उन्हें मिले। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट पहले राजधानी रायपुर, फिर संभाग और जिला स्तर पर प्रारंभ किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजी मार्ट में तेलघानी से सरसों, अलसी, राई आदि के तेल भी बिक्री के लिए रखे जाए। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल में ही तेलघानी बोर्ड के गठन का फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को ग्यारहवीं एवं बारहवीं किश्त की राशि अंतरण के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गोबर विक्रेताओं को ग्यारहवीं किश्त के रूप में 16 से 31 दिसम्बर तक गोबर बिक्री की राशि 4.51 करोड़ रूपए और बारहवीं किश्त के रूप में 01 जनवरी से 15 जनवरी तक की राशि 3.02 करोड़ रूपए इस प्रकार कुल 7.53 करोड़ रूपए की राशि गोबर विक्रेताओं के खाते में ऑनलाइन अंतरित की। इसे मिलाकर अब तक गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किसानों और पशुपालकों को 71 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि दी जा चुकी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। सीमावर्ती राज्य ओडिशा से अवैध रूप से लाया जा रहा 30 बोरी धान बीती रात रायगढ़ जिले के लारा (पुसौर) चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। यह धान एक पिकअप में भरकर लाया जा रहा था। वाहन में धान भरे होने की सूचना चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा गठित खाद्य एवं मंडी विभाग के कर्मचारियों की टीम को दी गई। जांच पड़ताल के दौरान धान के अवैध परिवहन का मामला सामने आने पर वाहन सहित धान के जब्ती कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में धान उपार्जन की अवधि में सीमावर्ती राज्यों से धान के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है। रायगढ़ छत्तीसगढ़ राज्य का सीमावर्ती जिला है। अन्य राज्यों से धान अवैध रूप से रायगढ़ जिले में न आ सके इसकी रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन मे चेकपोस्ट से आने जाने वाले माल वाहकों की जांच पड़ताल की जा रही है। बीते 18 जनवरी को रात्रि गस्त के दौरान लारा (पुसौर) चेकपोस्ट में ड्यूटीरत कर्मचारियों के द्वारा एक पिकअप वाहन सीजी 13 एल 6923 में संदिग्ध पाये जाने पर इसकी सूचना संयुक्त जांच टीम का दी गई। वाहन में 30 बोरी यानि कुल 12.00 क्ंिवटल धान भरा पाया गया। वाहन चालक बिज्जू गुप्ता ने पूछताछ करने पर ओडिशा राज्य के ग्राम पिथिण्डा जिला-झारसुगुड़ा से धान लाने की बात स्वीकार की। प्रतिबंधित अवधि में धान का अवैध परिवहन के मामले में धान को वाहन सहित वाहन जब्त कर थाना पुसौर को सुपुर्द कर दिया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। प्रदेश में बढ़ती चिकित्सकीय सुविधाओं से अब छत्तीसगढ़ सफलता के आयाम स्थापित कर रहा है, इसी कड़ी में आज एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट, मेकाहारा रायपुर ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। वर्ष 2017 में एसकॉर्ड अस्पताल अंतर्गत इस इंस्टीट्यूट में केवल हार्ट अटैक के मरीजों की चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध थी लेकिन इसके उपरांत शासन के अंतर्गत आने पर एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में वॉल्व, ह्रदय रोग, ओपन हार्ट सर्जरी समेत अन्य सुविधाएं भी प्रारंभ हुई हैं जो प्रदेशवासियों को निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इस इंस्टिट्यूट में ओपीडी, टीएमटी समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रहीं हैं जिससे प्रतिवर्ष लगभग 200 कार्डियक के मरीज एवं औसतन 1500 सभी कैटेगरी के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
टी एस सिंहदेव ने एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं प्रदेश के शासकीय अस्पताल द्वारा प्रथम सफल ओपन हार्ट सर्जरी से स्वस्थ होने वाली सुनीता सिंह (42) से भेंट कर उनका हाल जाना। दिल में छेद की समस्या लेकर एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट आईं सुनीता सिंह को एएसडी क्लोजऱ के माध्यम से नि:शुल्क सफल उपचार किया गया है, जिससे अब वे पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घर लौटने के लिए उत्साहित हैं। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट पहुंचकर उनसे भेंट की एवं उनका हाल जाना, इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सकों की सराहना करते हुए इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्तमान में इस इंस्टीट्यूट में लगभग 40 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है जिसे बढ़ाकर 100-200 तक पहुँचाने का हमनें लक्ष्य रखा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर प्रदेशवासियों को बाहर जाकर इलाज करवाने की आवश्यकता न रहे।
रायपुर, 20 जनवरी। धान खरीद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा आंदोलन नहीं अपने किसान विरोधी चरित्र के लिए प्रायश्चित करें। आज भी धान खरीदी में भाजपा की केन्द्र सरकार बाधायें डालने में ही लगी है। भाजपा धान खरीदी के मुद्दे पर सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है। किसानों को गुमराह करने के लिये भाजपा आंदोलन कर रही है। भाजपा के बड़े नेताओं ने दिसंबर में ही अपना धान बेच लिया और किसानों की धान खरीदी में केन्द्र सरकार से बाधायें डलवा रहे हंै।
त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने अंतिम कार्यकाल के वर्ष 17-18 में सिर्फ 12 लाख किसानों का धान खरीदा। 19.36 लाख हेक्टेयर रकबे का धान खरीदा जबकि 15 लाख किसान किसानों का पंजीयन था। कांग्रेस की सरकार इस साल अभी तक जब धान खरीदी के 10 दिन बचे हुए हैं 18.28 लाख किसानों का धान खरीद चुकी है। भाजपा सरकार के समय से 6.28 ज्यादा और 20.68 हेक्टेयर रकबा का धान रकबा का खरीद चुकी है। अभी तक धान खरीदी की जा रही है। पंजीयन में 21.52 किसानों का हुआ है। भाजपा की सरकार के मुकाबले इस साल 78.50 टन धान खरीदा जा चुका है जबकि उस साल पूरे समय में 56.88 लाख धान की खरीदी हुई है। इसे स्पष्ट है कि इन सारी चुनौतियों के बाद कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी कर रही है। भाजपा के छत्तीसगढ़ इकाई सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध कर रही है और अपनी बची खुची विश्वसनियता को समाप्त कर रही है नष्ट कर रही है।
त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा का आंदोलन धान खरीदी पर सिर्फ और सिर्फ किसानों को गुमराह करने के लिए है। भाजपा के तमाम बड़े नेता दिसंबर महीने में ही धान बेच लिए है और अब धान खरीदी में बाधा डालने के लिए केंद्र सरकार के आदेश जारी करवाने में और आंदोलन के नाम पर किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। दरअसल भाजपा की केंद्र सरकार के किसान विरोधी चरित्र पर पर्दा डालने के लिए भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़ इकाई के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है सिर्फ विरोध के नाम के लिए विरोध करना अच्छी बात नहीं है। न ही किसानों के हित में है और न ही राज्य के हित में है और भाजपा लगातार राज्य के हित और किसानों के हित को नुकसान पहुंचाने में लगे हुए हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के 50 पदों के लिए करीब 16 सौ आवेदन जमा हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन आवेदनों की छंटनी कर पात्र-अपात्र की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद यह सूची जारी कर आगे की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रदेश के प्राथमिक, सामुदायिक व अन्य सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से लैब टेक्निशियन की कमी बनी हुई है। विभाग द्वारा कुछ समय पहले रिक्त 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए आवेदन मंगाए गए। इस दौरान तय तारीख तक करीब 16 सौ आवेदन जमा हुए। अब इन सभी आवेदन पत्रों की छंटनी करते हुए जांच की जा रही है। वहीं पात्र-अपात्र की सूची भी बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि अस्पतालों में लैब टेक्निशियनों की कमी को देखते हुए इनकी भर्ती जल्द की जाएगी।
संयुक्त संचालक, प्रवक्ता स्वास्थ्य डॉ. सुभाष पांडेय का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में लैब टेक्निशियन की कमी को दूर करने भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। फिलहाल आवेदन पत्रों की छंटनी चल रही है। विभाग का प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी कर रिक्त पदों पर लैब टेक्निशियनों की नियुक्ति जल्द हो, पर थोड़ा समय लग सकता है।
जल्द भर्ती की मांग
पैरामेडिकल कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. नरेश साहू व अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के कई सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से लैब टेक्निशियनों की कमी है और यहां जांच प्रभावित हो रही है। उनकी मांग है कि रिक्त सभी पदों पर लैब टेक्निशियनों की भर्ती जल्द की जाए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 19 जनवरी 2021 तक 80 लाख 37 हजार 473 मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। अब तक राज्य के 18 लाख 93 हजार 436 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। राज्य के मिलरों को 27 लाख 34 हजार 188 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलरों द्वारा अब तक 24 लाख 40 हजार 154 मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
खरीफ वर्ष 2020-21 में 19 जनवरी 2021 तक राज्य के बस्तर जिले में एक लाख 11 हजार 764 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 53 हजार 327 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 12 हजार 553 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 2 लाख 50 हजार 864 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में एक लाख 18 हजार 692 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 16 हजार 419 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 31 हजार 797 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 4 लाख 14 हजार 879 मीट्रिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 61 हजार 124 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 7 लाख 49 हजार 610 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में एक लाख 8 हजार 18 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 3 लाख 31 हजार 827 मीट्रिक टन खरीदी की गई है।
इसी तरह रायगढ़ जिले में 4 लाख 73 हजार 174 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 4 लाख 77 हजार 531 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 5 लाख 53 हजार 288 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 3 लाख 65 हजार 557 मीट्रिक टन, कवर्धा जिले में 3 लाख 75 हजार 702 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 6 लाख 69 हजार 636 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 5 लाख 67 हजार 285 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 3 लाख 88 हजार 966 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 2 लाख 81 हजार 436 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 5 लाख 87 हजार 749 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 4 लाख 46 हजार 75 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में एक लाख 26 हजार 229 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 93 हजार 926 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 98 हजार 102 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में एक लाख 25 हजार 115 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में एक लाख 46 हजार 425 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। जेसीआई रायपुर रॉयल केपिटल 2021 की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और नए कार्यों को करने की शपथ ली। जिसका आयोजन वृंदावन हौल सीविल लाइन मे रखा गया था।जिसमे मुख्य अतिथि श्री सुदेश सुंदरानी जी जीएम रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, शपथ अधिकारी
सुपर चैप्टर के कोच और संस्थापकरू ग्रीन आर्मी जेसीआई सेन सी, अमिताभ दुबे, मुख्य वक्त़ के रूप में जेसीआई सुपर चैप्टर फाउंडर एंड चेयरमैन पीपीपी जेएफस जेसीआई सीनेटर राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।
इस दौरान संस्था के 2020 के अध्यक्ष जेसी एचजीएफ आकाश सुंदरानी ने 2021 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी सीए करन गुप्ता को संस्था का कार्यभार सौंपा व शपथ दिलाई। इसी तरह 2020 के सचिव गगन अग्रवाल ने 2021 के नवनिर्वाचित सचिव आदित्य अग्रवाल को संस्था का कार्यभार सौंपा ।
इसी तरह 2020 के अध्याय प्रभारी निशांत अग्रवाल ने 2021 के नवअध्याय प्रभारी सीए प्रणय बुरड़ को संस्था का कार्यभार सौंपा और साथ ही संस्था के 17 नए सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारी, संरक्षक मंडल, सलाहकार मंडल उपस्थित थे। जिसकी जानकारी पीण्आरण्ओ प्रतीक बठवाल ने हमे दी।
मजदूरों ने कहा 8 घंटे के बजाय 12 घंटा कार्य फिर भी भुगतान ठीक नहीं मिल रहा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,20 जनवरी। धरसींवा विधानसभा के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचयात धनेली में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम कल्याण मंडल के द्वारा मजदूरों,जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामवासियों का एक कार्यक्रम जन चौपाल आयोजित किया गया , जिसमें बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद तथा धरसींवा विधायक अनिता शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं और शासन के द्वारा श्रमिकों व उनके परिवारों के हित मे चलाई जा रही, जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई ।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि श्रमिकों के साथ किसी प्रकार का अन्याय व अत्याचार बर्दाश्त नही किया जाएगा उनके हितों की रक्षा सरकार द्वारा पूरी सतर्कता व जिम्मेदारी से की जा रही है इसके लिए बहुत ही आवश्यक है कि उनका पंजीयन अनिवार्य रूप से बोर्ड में हो । पंजीकृत मजदूरों को शासन द्वारा निर्धारित की गई सभी सुविधाएं, राहत व मुआवजा का समुचित लाभ मिल सकेगा यही हमारा प्रयास है । इसलिये राज्य के सभी इंड्रस्टीज तथा कारखानों में कार्यरत मजदूरों का पंजियन प्रबंधन , मजदूर व श्रम विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से बोर्ड में करायें ताकि सही जानकारी के साथ श्रम कल्याण मंडल मजदूरों के हित मे कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर सके ।
कार्यकम के दौरान श्रमिको ने बताया कि श्रमिकों से 8 घंटे काम के बजाय 12 घंटे काम कराया जा रहा है और दैनिक मजदूरी भुगतान 8 घंटे का भी नहीं किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गयी की मिनिमम वेजेज (दैनिक मजदूरी भुगतान) नही मिलने पर हेल्प श्रमिक हेल्प लाइन नंबर 9109849992 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है एवं के ई-मेल ष्द्द.द्य2ड्ढ2014ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते है .साथ ही श्रमिको का पंजीयन संस्थान के द्वारा यदि नही कराया जाता है तो उक्त नंबर एवं के ई-मेल पर शिकायत दर्ज करा सकते है ।। कार्यक्रम में धरसींवा विधायक अनिता शर्मा ने मांग रखी कि विधानसभा के अंतर्गत एक दाल भात केंद्र खोला जाए जिसमें श्रमिकों को आसानी से 10 रुपये में भोजन मिल सके । इस मांग को स्वीकार करते हुए शफी अहमद ने आशवस्त किया कि दलभात केंद्र का शीघ्र ही शुभारंभ किया जाएगा ।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा अवगत कराया गया कि यहाँ पर स्थित कल कारखानों से इस क्षेत्र में भारी मात्रा में प्रदूषण बढऩे के कारण जनता को बहुत सी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।इसलिए प्रदूषण रोकने के उपायों पर प्रबंधन से कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिये। इस पर श्री अहमद ने कहा कि इस समस्या की ओर उचित माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा ताकि आप सभी को इसे प्रदूषण मुक्ति मिल सके । पिछले पन्द्रह सालो में पहली बार मजदूरों की समस्याओं व सुविधाओं के सम्बंध में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम से सभी हर्षित व सन्तुष्ट थे । कार्यक्रम में धरसींवा विधायिका श्रीमती अनिता शर्मा ,ग्रामीण जिला अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ,श्रमिक तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष (प्राधिकृत अधिकारी) बैजनाथ चन्द्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश 18 जनवरी को जारी कर दिया गया है।
श्री चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने से राज्य के किसानों, जन प्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग, सहकारी बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों और बैंक यूनियन के पदाधिकारियों में हर्ष व्यापत है। सहकारिता के वरिष्ठ जन नेता बैजनाथ चंद्राकर को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर सहकारिता क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों की समय - सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के संबंध में लगातार जागरूकता फैलाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिविरों का भी आयोजन करें। सीएचएमओ ने बताया कि वर्तमान में जिले के 5 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले में दो और केंद्र बढ़ाकर टीकाकरण केन्द्रों की संख्या 7 किया जाना प्रस्तावित है।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से सीमांकन, बंटवारा, नामांकन ,फौती अतिक्रमण, फ्री - होल्ड सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्धारित समय - सीमा में निराकृत करने निर्देशित किया। उन्होंने अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू को निर्देशित किया कि सप्ताह में एक बार राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें।
कलेक्टर ने धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अब तक कुल खरीदे गए धान तथा कुल पंजीकृत किसानों के बारे में जानकारी लेते हुए बारदाना की उपलब्धता तथा नए, पुराने धान के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मिलर द्वारा उठायें जा रहें धान की स्थिति की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार से शहरी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 27 जनवरी से नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लगाए जाने वाले शिविरों की चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों - कर्मचारियों को प्रशिक्षण कराने को भी कहा। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए जाने की तैयारियों की जानकारी ली।
रायपुर। सुभाष स्टेडियम में वीर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित वॉल्फोर्ड जैन प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दौर में मंगलवार को कुल तीन मैच खेले गए।
अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि दिन का पहला मैच बिजमार्क ब्लू और स्वस्तिक 11 के मध्य खेला गया। बिजमार्क ब्लू ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्वस्तिक 11 ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर नमन जैन की 34 गेंदों पर आतिशी 85 रनों की बदौलत 126 रनों के बड़ा स्कोर खड़ा किया।जबाव में बिजमार्क के बल्लेबाज महज 29 रन ही बना सके। दूसरा मैच अरिहंत 11 और एलीट 11 के मध्य खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए एलीट के बल्लेबाज 71 रनों पर ऑलआउट हो गए। अरिहंत 11 ने इस लक्ष्य को 8 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया।
दिन का तीसरा और अंतिम मैच सांखला ब्रदर्स और स्वर्ण भूमि के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेटों पर 127 रनों के लक्ष्य निर्धारित किया, जिसके जबाव में स्वर्णभूमि 8 विकेट पर 51 रन ही बना सकी, मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले सौरभ 24 रन और 3 विकेट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रायपुर। स्व. जवाहर लाल सोनी की स्मृति मे रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ एवं ताम्रकार हेल्थ ऐंड फिटनेस सेन्टर चन्गोरा भांटा रायपुर के तत्वाधान मे 7 फरवरी को मिस्टर रायपुर बॉडी बिल्डिंग एवं मेन्स फिजिक के साथ छग महिला फिजिक मॉडल और छग राज्य स्तरीय वेटलि3िटंग प्रतियोगिता का आयोजन जैतू साव मठ पुरानी बस्ती नया मन्दिर गान्धी भवन मे किया जाएगा।
रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि लाकडॉऊन के बाद छग मे पहली बार बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता हो रही है। प्रतियोगिता में 61 हजार नगद इनाम भी दिया जायेगा । इस प्रतियोगिता में मिस्टर रायपुर बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा जिला स्तर पर होगी जिसमे मिस रायपुर, मिस्टर विकलांग स्पर्धा भी शामिल होगी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय वेटलि3िटंग स्पर्धा एवं महिला एवं राज्य स्तरीय महिला फिजिक फिटनेस की भी प्रतियोगिता होगी। महिला फिजिक फिटनेस स्पर्धा में अन्तरराष्ट्रीय फिजिक फिटनेस मैडलिस्ट निशा भोयर, सुप्रीति अचार्जी सविता यादव के अलावा राज्यभर की करीब 16 महिला बॉडी बिल्डर प्रतियोगीता मे भाग लेंगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 16 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 10872 स्वास्थ्य कर्मियों को वैैक्सीन लग चुकी है,जिनमें वरिष्ठ चिकित्सक, नर्स से लेकर सफाई कर्मी तक शामिल हैं। सभी जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह से इसमें भाग लिया। राजधानी रायपुर में वरिष्ठ चिकित्सक एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ ए टी दाबके, राजनांगांव के वरिष्ठ चिकित्सक एवं पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर,मेकाहारा के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन सभी ने पहले दिन टीका लगवाया था। सभी ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हे कोई विशेष परेशानी नही हुई। सभी ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन किया।
डॉ. दाबके ने कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी नियमित दिनचर्या वैसी ही है। उन्होने स्वास्थ्य कर्मियों से आग्रह किया कि यह टीका सुरक्षित है,इसे लगाएं और अपनी बारी आने पर आम जनता को भी लगाना चाहिए। डॉ अमर सिंह को भी अपने दिनचर्या के कार्य करने और कार्यालयीन कार्य में कोई कठिनाई नही हो रही। वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। डॉ. विनीत जैन ने अपना नियमित शासकीय कार्य संपादित किया और उन्हे कोई समस्या नही हुई।
किंतु वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी रखना और हाइजिन का ध्यान रखना होगा और वे रख भी रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार वैक्सीन की दूसरी डोज के 14 दिन के बाद ही शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। विशेषज्ञ अभी भी इसीलिए कह रहे हैं कि संक्रमण कम होने का अर्थ यह नही है कि यह और नही फैल सकता। सबको सचेत रहने की जरूरत है अभी भी, तभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। प्रदेश में कोरोना वैैक्सीनेशन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को छोडक़र बाकी सभी दिन प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व निर्धारित सेशन साइट में होगा।
भगत की उपस्थिति में संस्कृति विभाग ने किया अनुबंध
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी।राज्य शासन द्वारा राज्य के संरक्षित स्मारकों, उत्खनित पुरातत्वीय स्मारकों, पुरखौती मुक्तांगन एवं राज्य के अन्य पुरातत्वीय स्थलों के विकास एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक अधोसंरचना निर्माण पर 10 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। संस्कृति विभाग द्वारा इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में आज 4 संस्थाओं से अनुबंध किया गया। अनुबंधित संस्थाएं राज्य के पुरातात्विक स्मारकों, स्थलों एवं संग्राहलयों के विकास का विस्तृत प्लान तैयार करेगी।
जिन संस्थाओं से अनुबंध किए गए हैं उनमें वाप्कोस लिमिटेड, ब्राडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेट इंडिया लिमिटेड, टेलीकम्यूनिकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड एवं हिन्दुस्थान प्रीफैब लिमिटेड शामिल हैं। इस मौके पर जशपुर विधायक श्री विनय कुमार भगत, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. अन्बलगन पी., संचालक श्री विवेक आचार्य सहित संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय रायपुर के अन्य अधिकारी एवं चारों संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान 1088 पुरूषों ने नसबंदी करवाई है। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार और परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2020 तक राष्ट्रीय पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। कोरोना काल के बावजूद परिवार नियोजन की जिम्मेदारी निभाते हुए इस दौरान 1088 पुरूषों ने नसबंदी करवाई। कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस बार यह पखवाड़ा आयोजित किया गया था।
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान कांकेर जिले में 396, कबीरधाम में 200, रायपुर में 137, कोंडागांव में 48, बेमेतरा में 45, मुंगेली में 42, गरियाबंद और सरगुजा में 27-27, दुर्ग में 23, धमतरी में 19, बलौदाबाजार-भाटापारा में 17, जांजगीर-चांपा में 14, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में 13-13, सुकमा में 11, कोरबा और बालोद में दस-दस, जशपुर और महासमुंद में आठ-आठ, रायगढ़ में छह, कोरिया और सूरजपुर में पांच-पांच और बलरामपुर-रामानुजगंज में तीन पुरूषों ने परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में एनएसवीटी करवाई है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार ‘पुरूषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में भागीदारी’ के नारे के साथ राष्ट्रीय नसबंदी पखवाड़ा-2020 का आयोजन दो चरणों में किया गया था। पहला चरण 21 से 27 नवम्बर तक मोबिलाइजेशन सप्ताह के रूप में तथा दूसरा चरण 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संचालक ने बताया कि परिवार नियोजन इंडैमिनिटी योजना (एफपीआईएस) के तहत नसबंदी के कारण उत्पन्न हुई जटिलताओं, असफलता और मृत्यु के प्रकरणों में प्रदान की जाने वाली धनराशि को अब दोगुना कर दिया गया है। फरवरी-2020 के बाद से नसबंदी के असफल मामलों को भी इसमें शामिल किया गया है। एफपीआईएस के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से मितानिन व एएनएम विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पुरूषों और महिलाओं को परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराने प्रेरित करती हैं। नसबंदी करवाने वाले पुरुषों को दो हजार रूपए और महिलाओं को 1400 रूपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाते हैं।
नसबंदी असफल होने पर दंपति को योजना के तहत पहले 30 हजार रूपए का मुआवजा दिया जाता था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब इसे बढ़ाकर 60 हजार रूपए कर दिया गया है। इसमें राज्यांश और केन्द्रांश की राशि 50-50 प्रतिशत है। परिवार नियोजन हेतु नसबंदी के लिए लोगों को जागरूक करने स्वास्थ्य केंद्रों की दीवारों में पेंटिंग करवा कर इसकी जानकारी दी जा रही है। नसबंदी के बाद अस्पताल या घर में सात दिन के अंदर लाभार्थी की मौत होने पर आश्रित को पहले दो लाख रूपए दिए जाते थे। अब इसे बढ़ाकर चार लाख रूपए कर दिया गया है। इसमें 50 प्रतिशत अंश केंद्र सरकार का और 50 प्रतिशत अंश राज्य सरकार का रहेगा। नसबंदी के बाद नसबंदी के कारणों से 8 से 30 दिन के भीतर मृत्यु होने पर 50 हजार के स्थान पर एक लाख रूपए की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी। इसमें भी 50 प्रतिशत अंश केंद्र सरकार का और 50 प्रतिशत अंश राज्य सरकार का है। नसबंदी ऑपरेशन के बाद अस्पताल से छुट्टी के 60 दिनों तक कॉम्प्लिकेशन होने पर मिलने वाले वास्तविक खर्च (अधिकतम 25 हजार रूपए तक) को बढ़ाकर अब अधिकतम 50 हजार रूपए तक कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। प्रदेश के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, मछली पालन, जलसंसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के मुख्य आतिथ्य एवं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा की अध्यक्षता मे, आज बेमेतरा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला ‘‘उद्यम समागम‘‘ का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप मे विधायक बेमेतरा श्री आशीष कुमार छाबड़ा एवं विधायक बीजापुर विक्रम मण्डावी उपस्थित थे।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कृषि प्रधान बेमेतरा जिल में कृषि आधारित उद्योग लगाने की काफी संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा फल-फूल, सब्जी एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को अधिकाधिक प्रोत्साहन देने के अनेक प्रावधान किये गये है। जिसकी जानकारी आज कार्यशाला के माध्यम से दी जा रही है। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि आदिवासी बहुल जिलों की भांति बेमेतरा जिले मे यदि कोई उद्यमी अपना उद्योग स्थापित करना चाहते है, उन्हें सरकार द्वारा सबसिडी दी जायेगी। उद्यमियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा औद्योगिक हॅब बन सकता है। छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए अनुकूल महौल है। यहां के लोग परिश्रमी है। छत्तीसगढ़ में पानी, खनिज, ऊर्जा एवं कोयला प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उन्होने कहा कि कोरोना संकट के काल में माह सितम्बर में छत्तीसगढ़ में 23 प्रतिशत जीएसटी का संग्रहण हुआ, यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।
श्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार द्वारा एक नयी औद्योगिक नीति बनाई गई है। जिससे प्रदेश का समावेशी विकास एवं युवा आत्मनिर्भर हो सके। राज्य में उद्योग, निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में नयी औद्योगिक नीति बनायी गयी है, जो हिन्दुस्तान की सबसे अच्छी उद्योग नीति है। श्री लखमा ने कहा कि हमने देश के अन्य राज्य आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात की उद्योग नीति देखी है, उनसे बेहतर छत्तीगसढ़ की उद्योग नीति है। बेमेतरा एक मैदानी जिला है, जो-जो उद्यमी यहां अपना उद्योग स्थापित करना चाहते हैं उन्हें आदिवासी बहुल बस्तर की भांति सबसिडी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौठान को आजीविका के केन्द्र के रुप में विकसित कर रही है। महिला स्व-सहायता समूहों को गौठान गतिविधियों से जोडक़र उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विधायक बीजापुर श्री मण्डावी ने कहा कि उद्यम समागम का लाभ बेमेतरा जिले वासियों को मिलेगा। भविष्य में उद्योग स्थापित होने से स्थानीय युवाओं को स्व-रोजगार मिलेगा। कार्यशाला के आयोजन के लिए उन्होंने उद्योग विभाग को बधाई दी। विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा एक नया जिला है, यहां उद्योग धंधे की असीम संभावना है। उद्योग के लिए यहां स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। बेमेतरा जिले में कृषि आधारित उद्योग लगने लगने से लोगों की स्थिति में बदलाव आएगा।
प्रवीण शुक्ला ने भी संबोधित किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री कमल सिंह मीणा ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में फूडपार्क हेतु कुल 118.41 हेक्टेयर भूमि उद्योग विभाग मिल चुकी है। ग्राम-चंदनू में प्रथम चरण में 60 एकड़ भूमि पर फूडपार्क निर्माण के लिए प्लॉन तैयार किया जा रहा है, जिसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों हेतु भूमि आबंटन, उद्योग स्थापना की प्रक्रिया एवं नियमों संबंधी जानकारी कार्यशाला में दी गई। सीआईटीकोन रायपुर से आये श्री प्रसन्न निमोनकर ने पॉवरपाईंट प्रजेंटेशन के जरिए उद्योग स्थापना के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, एएसपी श्री विमल कुमार बैस के अलावा सर्वश्री बंशी लाल पटेल, अवनीश राघव, टीआर जनार्दन, ललित विश्वकर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन के तीसरे दिन आज डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के आई सी यू के प्रमुख डॉ ओ पी सुंदरानी और पल्मोनरी मेडिसिन के प्रमुख चिकित्सक डा्ॅ आर के पांडा ने आज कोरोना का वैक्सीन लगवाया । दोनो चिकित्सक स्वस्थ हैं और टीका लगाने के बाद वापस अस्पताल कार्य पर आ गए। दोनो ने चिकित्सा कर्मियों से आग्रह किया कि वे अवश्य टीका लगवाएं क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है और आम जनता के सामने मिसाल रखें।
छत्तीसगढ़ मे कोरोना की दस्तक के साथ ही दोनों डॉक्टर लगातार बिना रूके कोरोना मरीजों के इलाज में मेकाहारा के अन्य चिकित्सकों और स्टाफ के साथ जुटे रहे। इसके अलावा रिफरल केन्द्र होने के कारण प्रदेश के अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों को भी मार्गदर्शन देते रहे। चिकित्सकों को आन लाइन प्रशिक्षण भी दिया । मरीजों की सेवा करने और उनके ठीक होकर घर जाने पर उन्हे, मरीजों के परिजनों के बराबर ही खुशी होती थी। डॉ सुंदरानी ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होने कोई अवकाश नही लिया। डॉ पांडा ने कहा कि त्योहारों में भी वे ड्यूटी करते रहे ताकि मरीज स्वस्थ हो सकें । इसी से उन्हे अत्यंत खुशी मिलती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन लगाने के बाद भी सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करना मास्क लगाना ,सुरक्षित दूरी रखना और हाइजिन का ध्यान रखना होगा और वे रख भी रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार वैक्सीन की दूसरी डोज के 14 दिन के बाद ही शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। विशेषज्ञ अभी भी इसीलिए कह रहे हैं कि संक्रमण कम होने का अर्थ यह नही है कि यह और नही फैल सकता। सबको सचेत रहने की जरूरत है अभी भी ,तभी कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। प्रदेश में कोरोना वैैक्सीनेशन मंगलवार,शुक्रवार और रविवार को छोडक़र बाकी सभी दिन प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूर्व निर्धारित सेशन साइट में होगा।
रायपुर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैैैक्सीनेशन शुरू हो गया है। पहले चरण में 2.67 लाख हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाना हैै। यह सब के लिए शुभ खबर है। लेकिन चिकित्सक अभी भी वही सावधानी बरतने को कह रहे हैं जैसे मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना, भीड़़ में जाने से बचना। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ ओपी सुंदरानी का मानना है कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। अभी भी कोविड के केस आ रहे हैं और मृत्यु भी हो रही है। इसलिए सभी को चाहे उन्हे कोरोना वैैैक्सीन लगा हो या नही,मास्क सही तरह से पहनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने कहा कि सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर एंटीबाडी का सुरक्षात्मक स्तर इम्यूनिटी विकसित होती है। इसीलिए वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना आवश्यक होगा जिससे कोरोना के खतरे को कम किया जा सकेगा।
रायपुर, 19 जनवरी। स्व. एफ एक्स सेंटियागो स्मृति टेनिस प्रतियोगिता 15 से आरम्भ हुई इस प्रतियोगिता का समापन अवसर पर रविवार को कुलदीप जुनेजा विधायक रायपुर नार्थ एवं चेयरमेंन छग हाउसिंग बोर्ड ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से देवेंद्र नगर टेनिस कोर्ट को अपग्रेड करने हेतु 5 लाख की घोषणा भी की कार्यक्रम की अध्यक्षता टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने की वही विशेष अतिथि के रूप में अखिल धगट अध्यक्ष प्रदेश बैडमिंटन संघ ,टेनिस संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अवतार जुनेजा, एवम वरिष्ठ खिलाड़ी कैलाश दीक्षित, और टेनिस संघ के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया संघ के कोषाध्यक्ष लारेन्स सेंटियागो मंच पर उपस्थित थे।
आज 45, 55 व 65 प्लस के फायनल के परिणाम इस प्रकार रहे ज्ञातव्य है कि स्वर्गीय एफ एक्स सेंटियागो 1965 के गोंडवाना कप के विजेता रहे है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन के परिणाम इस प्रकार हैं 45+डबल्स फायनल में सूर्यकांत खंडेलवाल एवं सचेत परख ( धमतरी) ने विक्रम सिंह सिसोदिया एवं सुनील सुराना को 9-5से, हराकर फायनल में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
55+में फाइनल में प्रदीप मथानी एवम सुधीर वर्मा ने राजेश पाटील एवम ऋ षि बंछोर ने को 9-8(5) से हराकर फायनल में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 65+डबल्स फाइनल मेंशिव आधार राय एवं डॉ पी आर घृतलहरे ने लारेंस सेंटियागो एवं अवतार जुनेजा को 9-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। स्पर्धा के रेफरी रूपेन्द्र सिंह चौहान थे।