रायपुर

टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 7 की जायेगी कलेक्टर ने समय -सीमा की बैठक ली
20-Jan-2021 5:01 PM
टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 7 की जायेगी कलेक्टर ने समय -सीमा की बैठक ली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जनवरी।
कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में आज राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों की समय - सीमा की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के संबंध में लगातार जागरूकता फैलाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिविरों का भी आयोजन करें। सीएचएमओ ने बताया कि वर्तमान में जिले के 5 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। जिले में दो और केंद्र बढ़ाकर टीकाकरण केन्द्रों की संख्या 7 किया जाना प्रस्तावित है।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से सीमांकन, बंटवारा, नामांकन ,फौती अतिक्रमण, फ्री - होल्ड सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्धारित समय - सीमा में निराकृत करने निर्देशित किया। उन्होंने अपर कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहू को निर्देशित किया कि सप्ताह में एक बार राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करें।

कलेक्टर ने धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से अब तक कुल खरीदे गए धान तथा कुल पंजीकृत किसानों के बारे में जानकारी लेते हुए बारदाना की उपलब्धता तथा नए, पुराने धान के स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मिलर द्वारा उठायें जा रहें धान की स्थिति की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने नगर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार से शहरी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत 27 जनवरी से नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लगाए जाने वाले शिविरों की चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों - कर्मचारियों को प्रशिक्षण कराने को भी कहा। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से विकासखंडों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए जाने की तैयारियों की जानकारी ली। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news