अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत
06-Jun-2021 6:44 PM
श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से 14 लोगों की मौत

कोलम्बो, 6 जून | बीते दो दिनों से जारी भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन की घटनाओं के कारण श्रीलंका में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि इससे 2.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मौसम का रौद्र रूप जारी रहेगा और इसे लेकर लोगों के बीच अलर्ट जारी कर दिया गया है।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अधिकारी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण देश के पश्चिमी, दक्षिणणी और मध्य भाग में जोरदार बारिश हो रही है और इसी के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं।

शनिवार को कोलम्बो से 90 किलोमीटर पूर्व में स्थित अरान्याका में भूस्खलन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ये सब भूस्खलन के कारण मिट्टी में दब गए थे।

इसी तरह बाकी के लोग या तो भूस्खलन में मारे गए या फिर पानी के प्रवाह में बह गए।

अधिकारी ने कहा कि पूरे इलाके से तकरीबन 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news