ताजा खबर

माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया
22-May-2022 10:28 AM
माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

जम्मू, 22 मई। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी’ की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बालगंगा श्मशान घाट पर शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुजारी के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र सिंह राणा सहित कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

उपराज्यपाल एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी श्री अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।’’ (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news