ताजा खबर
बाल आश्रम से एक बालक भागा, अपहरण का मामला दर्ज
17-Aug-2022 8:49 AM
रायपुर, 17 अगस्त। कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम से एक बालक के भाग जाने की खबर है। बालक की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना 13 अगस्त की है। आश्रम के कर्मचारी शिव प्रसाद दुबे ने मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर बालक का अपहरण कर ले गया। पुलिस पता साजी में जुट गई।