अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका में औसत आयु में लगभग 100 वर्षो में सबसे बड़ी गिरावट
01-Sep-2022 12:20 PM
अमेरिका में औसत आयु में लगभग 100 वर्षो में सबसे बड़ी गिरावट

वाशिंगटन, 1 सितम्बर | अमेरिका में जीने की औसत उम्र में लगातार दूसरे वर्ष 2021 में गिरावट आई है और लगभग 100 वर्षों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने नेशनल पब्लिक रेडियो की रिपोर्ट के हवाले से कहा, 2019 में, देश में पैदा हुए किसी व्यक्ति की संभावित आयु लगभग 80 साल थी।

 


रिपोर्ट में कहा गया है कि, 2020 में कोविड 19 महामारी के कारण जीने की औसत उम्र घटकर 77 साल हो गई और पिछले साल यानि 2021 में ये गिरकर 76.1 साल हो गई।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के विश्लेषण के अनुसार, 2021 में संभावित आयु में गिरावट सबसे ज्यादा अमेरिकी भारतीय और अलास्का के मूल के लोगों में देखी गई।

2020 और 2021 के बीच इस समूह के लिए औसत आयु दो साल गिर गई, 2020 में 67.1 से 2021 में 65.2 हो गई।

सीडीसी के आंकड़े भी पुरुषों और महिलाओं के बीच औसत आयु में काफी अंतर को उजागर करते हैं। पुरुषों के लिए औसत आयु लगभग एक वर्ष गिरकर 2021 में 73.2 हो गई, जबकि महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 10 महीने में गिरकर 79.1 वर्ष हो गई।

हृदय रोग, जिगर की पुरानी बीमारी और सिरोसिस और आत्महत्याओं से होने वाली मौतों का भी महत्वपूर्ण योगदान था।

बीबीसी ने बताया कि, अमेरिका में औसत आयु दुनिया भर के विकसित देशों में सबसे कम है।

ब्रिटेन में, औसत आयु पुरुषों के लिए लगभग 79 वर्ष और महिलाओं के लिए 2020 में 82.9 थी, जो 40 वर्षों में पहली बार गिर गई।

विश्व बैंक के नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हांगकांग और जापान में दुनिया की सबसे अधिक औसत आयु है जो लगभग 85 वर्ष है, इसके बाद सिंगापुर में 84 वर्ष है।

स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे सहित देशों में औसत आयु लगभग 83 साल है। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news