ताजा खबर

जामवाल ने महिला मोर्चा को मिशन-23 में जुटने का मंत्र दिया
12-Sep-2022 7:25 PM
जामवाल ने महिला मोर्चा को मिशन-23 में जुटने का मंत्र दिया

रायपुर, 12 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सोमवार को ठाकरे परिसर में हुई। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने महिला मोर्चा के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।  प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने  कहा कि भाजपा महिला मोर्चा 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए नित्य नए-नए हथकंडे अपना रही है जिसके कारण प्रदेश का माहौल पूरी तरह से खराब हो चुका है। प्रदेश पूरी तरह अपराधियों के गिरफ्त में हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता के आनंद में मदमस्त हो चुके हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की जरा भी चिंता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि आज प्रदेश की मातृशक्ति कहीं भी सुरक्षित नहीं है प्रदेश में हर तरफ आतंक का माहौल बना हुआ है।  मोर्चा की बहनें भी मिशन 2023 के चुनाव के लिए कमर कस ले और प्रदेश की असफल सरकार को उखाड़ फेंकने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने  अपने पदभार ग्रहण से लेकर आज तक की किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने  कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करके शराबबंदी ना करना प्रदेश की महिलाओं के साथ बहुत बड़ा छल है जिसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता पाने के लिए प्रदेश के हर वर्ग को छल कर आज केवल एक परिवार की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के लिए एटीएम बन गए हैं जो चुनावी राज्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका कलेक्शन मास्टर के रूप में निभा रहे हैं। 

बैठक में मोर्चा प्रभारी सुश्री लता उसेंडी श्रीमती उषा टावरी विशेष रूप से उपस्थित थीं। प्रदेश उपाध्यक्ष मीनल चौबे महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी माया बेलचंदन दीप्ति पांडे शैलेंदरी परघनिया  संगीता शर्मा भावना बोहरा हेमलता शर्मा कल्याणी साहू किरण बघेल कृतिका जैन किरण भदोरिया उपस्थित थीं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news