खेल

राष्ट्रीय खेल: राजहरा के खिलाडिय़ों ने जीते पदक
23-Dec-2022 3:13 PM
राष्ट्रीय खेल: राजहरा के खिलाडिय़ों ने जीते पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 23 दिसंबर।
अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) से मान्यता प्राप्त म्यू-थाई खेल की अन्तरराष्ट्रीय संस्था आईएफएमए की भारत से मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू-थाई एसोसिएशन इंडिया (यूएमएआई) के तत्वावधान में आल त्रिपुरा म्यू-थाई एसोसिएशन द्वारा यू 23 व एलीट (23 वर्ष से अधिक) वर्ग के फेडरेशन कप राष्ट्रीय म्यू-थाई चैम्पियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन एनएसआरसीसी इंडोर बॉक्सिंग स्टेडियम, नेताजी रोड अगरतला (त्रिपुरा) में किया गया, जिसमें 21 राज्यों के 450 खिलाडिय़ों, अधिकारियों ने भाग लिया।

फेडरेशन कप राष्ट्रीय म्यू-थाई प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने 4 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 6 कांस्य पदक जीतकर, पदकों की कुल संख्या 12 पहुँचाई।
इस प्रतियोगिता में दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब के 3 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें शुभम निषाद 51 किग्रा में स्वर्ण पदक, वीरेंद्र कुमार 60 किग्रा में रजत पदक एवं राजकुमार 48 किग्रा में रजत पदक प्राप्त किए। 

विजेता खिलाडिय़ों को राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप, एके भास्कर (सीएसएफ सब इंस्पेक्टर) व नगर के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रीय म्यू-थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं दल्लीराजहरा मार्शल आर्ट क्लब के कोच लखन साहू ने यह जानकारी दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news