अंतरराष्ट्रीय

पुतिन देश के नाम कर सकते हैं संबोधन
21-Feb-2023 1:10 PM
पुतिन देश के नाम कर सकते हैं संबोधन

 रूस, 21 फरवरी ।  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश के नाम संबोधन कर सकते हैं.

माना जा रहा है कि पुतिन यूक्रेन में चल रहे रूसी ऑपरेशन के बारे में बोल सकते हैं.

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को एक साल पूरे हो रहे हैं. एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइ़डन ने यूक्रेन का अचानक दौरा किया था.

पुतिन अपने संबोधन में क्या कह सकते हैं, इस बारे में रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने जानकारी दी थी.

माना जा रहा है कि यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑपरेशन की ताज़ा स्थिति क्या है, इस बारे में पुतिन बता सकते हैं.

साथ ही पुतिन रूस के विकास और अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बारे में भी बोल सकते हैं.

इससे पहले पुतिन ने नए साल के मौक़े पर दिए जाने वाले सालाना संबोधन में रूसी लोगों से बात की थी.

पुतिन ने इस संबोधन में रूस को हीरो और पश्चिमी देशों को विलेन की तरह पेश किया था.

पुतिन भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे देश को संबोधित कर सकते हैं. (bbc.com/hindi)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news