ताजा खबर

भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होकर लड़े, पर सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से-प्रियंका
26-Feb-2023 5:05 PM
भाजपा विरोधी पार्टियां एकजुट होकर लड़े, पर सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से-प्रियंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी।
कांग्रेस के महाधिवेशन में महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नकारात्मक राजनीति माहौल का पूरी एकजुटता से लड़ते हुए आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा कि आज हम सब यहां बैठे हैं तो स्पष्ट है कि हम मजबूत है। इसे कुचलने इस सरकार ने दमन का कोई मौका नहीं छोड़ा।  कल भी छत्तीसगढ़ में केंद्र ने रेड डलवाया। हमारे नेता, कार्यकर्ता डटकर मुकाबला किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें इसी तरह से एक होकर काम करना पड़ेगा। हमसे लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। और हमें खरा उतरना होगा। यहां से जाएं तो अपने अपने क्षेत्र में नये लोगों को जोड़े।लोग पार्टी की मिसालों से जुड़ते हैं।
मोदी और उद्योगपतियों की दोस्ती पर प्रियंका ने कहा कि किसान कर्ज में डूबे हुए हैं, ये सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है। किसानों की जमीन, प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को मुफ्त में देते हैं। गिने चुने 2-3 उद्योगपतियों की आमदनी दो, तीन, चार गुना बढ़ रही है और किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। इसे बदलना होगा। और यह कांग्रेस ही कर सकती है। लोगों को हमसे उम्मीद है। यह हम कर सकते हैं। समान विचारधारा के सभी दलों को आगे आना होगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लडऩे की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।
प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव में एक साल बचे हैं...जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे (भाजपा) विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़ेे, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है। उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां है जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलताओं’ को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news